उत्तराखंड : चार जिलों के जज को हुआ कोरोना, दो हफ्ते के लिए अदालते बन्द
देहरादून और हरिद्वार की सभी अदालते दो हफ्ते के लिए बंद देहरादून | उत्तराखंड के चार जिलों के जज को कोरोना हो गया है जिस पर उत्तराखंड हाई कोर्ट के द्वारा दिये गए दो सप्ताह के लिए दून हरिद्वार की सभी अदालतो को तत्काल प्रभाव से बन्द करने के आदेशों के बाद जिला जज देहरादून प्रदीप पंत ने संचालन व रोटेशन के विधिवत आदेश भी जारी किए गए है |
दबंगों के बुलंद हौसलें : गरीब के घर का सामान फेंका, जानिए खबर
देहरादून । राजधानी दून में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत बनियां वाला इलाके में भू-माफियाओं ने 15 से 20 युवकों के साथ मिलकर दबंगई दिखाते हुए एक गरीब परिवार का जबरदस्ती घर खाली कराकर सामान बाहर फेंक दिया। इतना ही नहीं, आरोप ये भी है कि दबंगों ने घटना के दौरान घर पर अकेली नाबालिग बच्ची के साथ भी छेड़छाड़ की। नाबालिग के छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी थाना वसंत विहार में दी। लेकिन आरोप…
सल्ट उपचुनाव : मुख्य स्टार प्रचारक के रूप मे विरेन्द्र सिंह रावत
देहरादून | उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्व फुटबाल खिलाडी, नेशनल कोच, क्लास वन रेफरी, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, उत्तराखंड आन्दोलनकारी, देहरादून फुटबाल अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष / हेड कोच, अनगिनत इंटरनेशनल, नेशनल एंव स्टेट अवार्ड से सम्मानित विरेन्द्र सिंह रावत को सल्ट ( अल्मोड़ा ) मे 17 अप्रैल 2021 को विधानसभा चुनाव होने है जिसके लिए विरेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड आन्दोलनकारी, उत्तराखंड के गाँधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के मित्र, शिष्य, प्रथक राज्य उत्तराखंड के लिए प्रमुख भूमिका निभाने वाले पान सिंह रावत (पन दा ) जो हमेशा से उत्तराखंड क्रांति दल के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप…
उत्तराखंड : सीएम तीरथ ने जनता से सुनी समस्याएं
देहरादून | कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजापुर हाउस में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सर्वोपरि है, लोगो की समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व है। कोशिश की जा रही है कि लोगो की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए। वर्चुअल रात्रि चौपाल इसी क्रम में आयोजित की जा रही हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पङें। जनता…
उत्तराखंड : एमआई-17 हेलीकाप्टर से जंगलो में बुझाई गई आग
वनाग्नि को रोकने में एयर आपरेशन आगे भी जारी रहेगा देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में वनाग्नि के प्रकोप को कम करने के लिए राज्य सरकार पूरी गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इसके लिए हर जरूरी और उपलब्ध संसाधन का उपयोग किया जा रहा है। भारत सरकार ने वायु सेना के हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए हैं। आज एक एमआई-17 हेलीकाप्टर का उपयोग किया गया। गढ़वाल में आज टिहरी जनपद अन्तर्गत नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की नरेन्द्रनगर रेंज में वनाग्नि को बुझाने का कार्य किया गया। दूसरा हेलीकाप्टर हल्द्वानी पहुंच चुका है। उसका भी उपयोग…
उत्तराखंड 05 अप्रैल 2021: प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस पहुँचे तीन हज़ार से ऊपर , जानिए खबर
अब तक 96296 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1729 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 05 अप्रैल 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 102811, आज कुल 547 नए मामले मिले, वही 96296 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1729 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से दो की हुई मौत | आज अधिक संख्या में देहरादून में 224, हरिद्वार में 194, नैनीताल में 33, उधमसिंहनगर में 51, टिहरी में 16, पौड़ी में 21 कोरोना के नए मामले मिले है | आज…
धन कम, तन मध्यम और मन विशाल रखोः मोरारी बापू
हरिद्वार । राम कथा के दूसरे दिन कथा प्रारंभ पर मोरारी बापू ने कहा कि आचार्य किसको कहते हैं? हम आचार्य महामंडलेश्वर की छाया में हैं और दूसरा है निरंतर हरि कथा कौन कहता है? वैसे अनादि प्रवक्ता सदाशिव है। मगर वह निरंतर कथा गान नहीं करते।कथा सुनते हैं,कभी कथा,कभी ध्यान में हजारों साल बैठ जाते हैं,कभी नाम सुमिरन में बैठ जाते हैं।।यह त्रिवेणी की धारा जब तक बहती रहती है तब तक कथा किसी न किसी रूप में निरंतर बहती है।।लेकिन निरंतर कथा गान काग भूषणडीजी करते हैं।।वहां कइ विहंगवर कथा सुनने आते है।।कथा तो अनंत है,नित्य है,गाने वाला…
झलक एरा कोरोना वॉरियर सम्मान से विभूतियां हुई सम्मानित
20 डाक्टर एवं दून मेडिकल काॅलेज का निर्संग स्टाफ भी हुए सम्मानित देहरादून (पहचान एक्सप्रेस) । झलक ऐरा की दो दिवसीय प्रदर्शनी आज से होटल मधुबन में आरम्भ हो गई। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता एवं कोरोना वाॅरियर अवार्डस का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 75 लोगों को कोरोना वारियर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात प्रदर्शनी में दुकाने लगने के साथ हुई इस दौरान एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया और बहुत ही खूबसूरत चित्रकारी की। इसमें प्रथम ग्रुप में अवनी गुप्ता ने प्रथम, अवनीता गोयल ने द्वितीय एवं अनीशा सिंह ने…
निकाली गयी शोभायात्रा , जानिए खबर
देहरादून | आज 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जी माजरा का वार्षिक उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए मधु जैन ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव कर्मयोगी क्षुल्लकरत्न श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे प्रातः श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन तत्पश्चात भक्तामर विधान किया गया उसके बाद श्री जी शोभायात्रा(पालकी यात्रा)कोविड संबंधी गाइड लाइन का पालन करते हुए निकाली गयी । जिसमें सौधर्म इंद्र अमित जैन (देवलोक वाले) रहे प्रथम शांतिधारा अनिल जैन हर्ष जैन द्वारा की गई द्वितीय शांति धारा मयंक जैन तृतीय धारा अभिषेक…
जन समस्या निवारण सेवा समिति ने किया सभा का आयोजन, जानिए खबर
हल्द्वानी। जन समस्या निवारण सेवा समिति गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 हल्द्वानी जिला नैनीताल के द्वारा रेलवे द्वारा जो गफूर बस्ती से लेकर गौजाजाली तक की विवादित रेलवे भूमि को लेकर गफूर बस्ती से लेकर गौजाजाली तक के लोगों को बेदखली नोटिस जारी हुए हैं उनको खारिज कराने को लेकर इन्द्रनगर के लोगों को जागरुक करने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति के अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने कहा की राज संपदा अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल बरेली द्वारा गफूर बस्ती से लेकर गौजाजाली हल्द्वानी तक के क्षेत्र के लोगों…





























