Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



हरिद्वार कुम्भ : कोविड जांच हुई तेज़, जानिए खबर

हरिद्वार । आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के दृष्टिगत यात्री सुविधाओं और कोविड जांच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही नारसन बार्डर, रूड़की बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पहुंचकर समीपवर्ती राज्यों से हरिद्वार आने वालों की कोविड जांच व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। गढ़वाल मंडलाायुक्त रविनाथ रमन हरिद्वार के मायापुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथि गृह से निकलकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एम0के0 सिंह से रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आने वाले यात्रियों की संख्या की जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक ने गढ़वाल आयुक्त को बताया कि लगभग दस हजार यात्री प्रतिदिन आते हैं, इस पर मंडलायुक्त ने उनके आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर आने के सम्बन्ध में स्टेशन अधीक्षक से जानकारी ली, जिस पर अधीक्षक ने बताया कि सभी यात्री आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लेकर नहीं आ रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि हर हाल में यात्री 72 घण्टे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट और मेडिकल प्रमाणपत्र लेकर ही आयें। मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि यदि यात्रियों ने काफी पहले टिकट बुक कराया है तो यात्रा प्रारम्भ करने वाले स्टेशन पर आरटीपीसीआर जांच की कोविड निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही ट्रेन में बैठने दिया जाए। यदि इसके बाद भी यदि कोई यात्री बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के रेलवे स्टेशन पर आ जाता है, तो उसकी कोविड जांच कराकर निगेटिव होने पर ही मेला क्षेत्र में आने दिया जाए। उन्होंने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं, यात्री निवास, पेयजल, शौचालय और कोविड टीकाकरण कक्ष में जांच के इंतजाम के अलावा पुरूष-महिला प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया तथा प्रतीक्षालय में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। मंडलायुक्त इसके बाद नारसन बार्डर पहुंचे। उन्होंने वहां पर जिलाधिकारी सी0 रविशंकर और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की नमामि बंसल से बसों और निजी बसों व अन्य वाहनों से आने वाले यात्रियों का पंजीकरण, आरटीपीसीआर जांच, कोविड निगेटिव रिपोर्ट और मेडिकल सर्टिफिकेट आदि के जांच की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने किसी यात्री के कोविड पाॅजिटिव मिलने पर क्या व्यवस्था है, इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने साथ ही जिनके पास 72 घंटे के भीतर की निगेटिव रिपोर्ट न होने पर उनकी जांच कराने या फिर उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर शौचालयों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा शौचालयों की संख्या और बढ़ाने एवं उनकी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने नारसन बाॅर्डर के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाने सम्बन्धी सूचना का बोर्ड लागाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने इसके बाद नारसन बार्डर पर गाड़ियों को खड़ी करने के लिये चिह्नित वैकल्पिक स्थान को भी देखा तथा यहां पर सभी प्रकार की व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave A Comment