उत्तराखंड 08 फरवरी : देहरादून में अब सौ से कम है सक्रिय कोरोना मरीज, आज प्रदेश में 43 मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 92696 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1671 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 08 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96536, आज कुल 43 नए मामले मिले , वही 926536 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1671 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में तीन की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 22, हरिद्वार में 16 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 4676 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया |
उत्तराखंड : ग्लेशियर हादसे में कई पुल बहे, गांवों का संपर्क कटा
जोशीमठ। चमोली जिले के भारत-चीन सरहदी क्षेत्र मलारी आदि इलाकों को मुख्य धारा से जोडने वाला बीआरओ द्वारा निर्मित पक्का सीसी पुल भी इस ऋषि गंगा में ग्लेशियर टूटने से आये उफान की भेंट चढ गया है। जिस कारण से मलारी नीति बार्डर में सुरक्षा में लगी सेना एवं आईटीबीपी मुख्य धारा से कट गई है। सेना के अतिरिक्त घाटी के आधा दर्जन गांवों की आवाजाही भी इस वाहन पुल के टूटने से ठप हो गई है। पुल के बहने की खबर मिलते ही बीआरओ की टीम ने मेजर परसुराम के नेतृत्व में मौके का निरीक्षण किया। मेजर परशुराम ने…
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जोशीमठ के रैणी क्षेत्र में आपदा ग्रस्त क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
सीएम ने मृत आश्रितों को स्वीकृत किये 4-4 लाख की धनराशि प्रधानमंत्री ने भी दी है 2-2 लाख की आर्थिक मदद। देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को जोशीमठ के रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न हुई भीषण आपदा के तुरन्त बाद आपदा स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। घटना स्थल से लौटने के बाद सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र में ग्लेशियर फटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटना स्थल पर…
दुःखद : देहरादून में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत
देहरादून | राजधानी देहरादून के थाना डालनवाला के दरोगा बलवंत सिंह, टी-जंक्शन आराघर पर अन्य कर्मचारी गण के साथ चेकिंग कर रहे थे। विदित हो कि इसी दौरान अचानक बेहोश होकर सड़क में गिर गये , जिन्हें साथीयो द्वारा तत्काल सीएमआई हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। डॉक्टर द्वारा उपनिरीक्षक बलवंत सिंह की मृत्यु सम्भवतः हार्टअटैक के कारण होना बताया गया। मृतक उपनिरीक्षक बलवंत सिंह मूल रूप से सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे |
उत्तराखंड 07 फरवरी : प्रदेश में आज कोरोना के केवल 15 मरीज मिले, आज 885 लोगो को लगा कोरोना टीका, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड में 07 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96554, आज कुल 15 नए मामले मिले , वही 92554 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1668 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में चार की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 04, नैनीताल में 05 हरिद्वार में 04 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 885 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया |
उत्तराखण्ड चमोली के तपोवन में ग्लेशियर फटा, ऋषि गंगा बांध छतिग्रस्त, सीएम पहुँचे जोशीमठ
देहरादून | उत्तराखण्ड के चमोली जिले के तपोवन में ग्लेशियर फटने से कई लोगो का लापता होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने से धौली गंगा नदी में बाढ़ आ गया इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे। विष्णु प्रयाग जल विधुत परियोजना को नुकसान की खबर है। ऋषि गंगा…
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तिथियों का हुआ ऐलान, चार मई से शुरु होंगी परीक्षाएं
रूद्रपुर/देहरादून । शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड बोर्ड 2021 की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं की तिथि का ऐलान कर दिया है। प्रदेशभर में चार मई से लेकर 22 मई तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा परिषद की ओर से जून एवं जुलाई तक परीक्षाफल घोषित कर दिए जाएंगे। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में शनिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय एवं बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान परिषदीय बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2021 की घोषणा की। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते 10 माह से स्कूल कालेज बंद होने…
उत्तराखंड 6 फरवरी : सबसे अधिक सक्रिय कोरोना मरीज नैनीताल जिले में वही सबसे कम चम्पावत में , जानिए खबर
अब तक 92519 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1664 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 06 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96478 , आज कुल 47 नए मामले मिले , वही 92519 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1664 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में दो की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 12, हरिद्वार में 12 नैनीताल में 11 कोरोना के नए मामले मिले है | वही अब तक प्रदेश ने 73562 लोगो को कोरोना टीका…
उत्तराखंड : 25 हजार किसानों को कृषि कार्य के लिये 03-03 लाख तक के ऋण का हुआ वितरण
प्रदेश के 101 स्थानों पर आयोजित किया गया कृषि ऋण वितरण का कार्यक्रम देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बन्नू स्कूल रेस कोर्स देहरादून में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण कृषि ऋण योजनान्तर्गत 03 लाख रूपये तक के वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम आज प्रदेश के सभी 95 विकासखण्डों एवं अन्य पांच स्थानों पर भी आयोजित किया गया। इस योजना के तहत 25 हजार लोगों को कृषि एवं कृषि यंत्रों, मत्स्य पालन, जड़ी-बूटी उत्पादन, मुर्गी पालन कुक्कुट पालन, मौन पालन आदि प्रयोजनों हेतु ऋण वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मुख्य कार्यक्रम में…
जरा हटके : देहरादून के दम्पती ने शादी के 20 साल बाद दिया संतान को जन्म, जानिए खबर
आईवीएफ क्लिनिक ने शादी के 20 साल बाद दम्पती को गर्भधारण और स्वस्थ संतान को जन्म देने में मदद की देहरादून। 37 वर्षीय सीमा और अनुज (बदला हुआ नाम) को शादी के 20 साल और आईवीएफ के छह असफल प्रयासों के बाद स्वस्थ संतान की प्राप्ति हुई है। दम्पती के संतान प्राप्ति में असफलता के बाद यह पता चला कि सीमा के गर्भाशय में प्रवेश करने के लिए दो ट्रैक या रास्ते थे उनमें से बड़ा वाला रास्ता फेक (गलत) था और दूसरा मार्ग सही मगर छोटा एवं छुपा हुआ था। प्राकृतिक और सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी) के माध्यम से…





























