सीएम त्रिवेंद्र ने स्वीकृत किये परिवहन निगम को 24.72 करोड़
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परिवहन विभाग के तहत उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित निगम की बस सेवाओं से होने वाली हानि की प्रतिपूर्ति हेतु रूपये 24.72 करोड़ रूपये स्वीकृत किये हैं। विभिन्न विद्यालयों के निर्माण कार्यों के दिये दी गई 3.56 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री ने आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज देवलीखेत, अल्मोड़ा में समेकित प्रयोगशाला के निर्माण हेतु 87.13 लाख की स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 34.852 लाख स्वीकृत किये हैं। मुख्यमंत्री ने राजकीय इण्टर कॉलेज वाण के भवन एवं 04 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु 185.32 लाख की धनराशि…
राष्ट्रीय सशक्त हिन्दू महासंघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष बनाये गये चन्द्रशेखर जोशी
देहरादून / नई दिल्ली | प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थापक द्वारा स्थापित राष्ट्रीय सशक्त हिन्दू महासंघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी बनाये गए है , जानकारी हो कि प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) चिन्तक थे, मनीषी थे, समाज-सुधारक थे, कुशल संगठक थे और कुल मिलाकर एक बहुत ही सहज और सर्वसुलभ महापुरुष थे। ऐसा व्यक्ति बड़ी दीर्घ अवधि में कोई एकाध ही पैदा होता है, रज्जू भैया का सम्पूर्ण जीवन इस बात का साक्षी है कि उन्हें पद की आकांक्षा अथवा उसका मोह कभी रहा ही नहीं। राष्ट्रीय सशक्त हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष…
उत्तराखंड 5 फरवरी : प्रदेश में अब तक 70 हज़ार से अधिक लोगो को लगा कोरोना टीका , आज मिले 47 मरीज, जानिए खबर
अब तक 92469 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1662 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 05 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96431, आज कुल 47 नए मामले मिले , वही 92469 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1662 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में चार की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 21, नैनीताल में 09, उधमसिंहनगर में 07 कोरोना के नए मामले मिले है | वही अब तक प्रदेश ने 70092 लोगो को कोरोना टीका लगाया…
उत्तराखंड : साइंस सिटी के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के बीच समझौता
चार साल में साइंस सिटी का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थित में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में साइंस सिटी देहरादून के लिए उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) उत्तराखण्ड शासन एवं राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (एनसीएसएम ) के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल एवं सचिव एनसीएसएम ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। एनसीएसएम भारत सरकार के संस्कृत मंत्रालय की एक स्वायत्तशासी संस्था है जो देश में विज्ञान संग्रहालयों का निर्माण तथा संचालन करती है। साइंस सिटी देहरादून में विज्ञान धाम, झाझरा में विकसित होगी। साइंस…
कार्मिकों के लिए बनेंगे आवासीय भवन, सीएम त्रिवेंद्र ने दी मंजूरी
विधायक निधि योजना की तीसरी किस्त की स्वीकृति देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक निधि योजना के अंतर्गत तीसरी किस्त के रूप में 52.50 करोड़ की राशि अवमुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे पहले पहली और दूसरी किस्त की धनराशि जारी की जा चुकी है। गंगोत्री में बनेगा मिलन केंद्र मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के क्षेत्र के तहत पंचगाई के मां जगदम्बा और सोमेश्वर देवता के परिसर में एक मिलन केंद्र बनाने के लिए 40.33 लाख की मंजूरी दी है। टिहरी में पंपिग योजना में बिजली…
जरा हटके : उत्तराखंड में 7 सालों से लोकायुक्त नहीं, 1543 मामले लम्बित
देहरादून । उत्तराखंड में 7 सालों से लोकायुक्त का पद रिक्त है जबकि इस अवधि में लोेकायुक्त कार्यालय को 904 शिकायत प्राप्त हुई है जबकि पहले से लम्बित मामले मिलाकर 1543 मामले लम्बित हैै। इनमें मामले अभिकथन अर्थात गंभीर भ्रष्टाचार की शिकायतोें के हैै। इस अवधि में मार्च 2020 तक 13.38 करोड़ रूपये बिना लोकायुक्त के लोकायुक्त कार्यालय पर खर्च भी हो गये है व लगातार जारी हैै। यह खुलासा सूचना का अधिकार के अन्तर्गत लोकायुक्त कार्यालय के लोेक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने कार्मिक विभाग के लोेेेक सूचना…
दस हजार का वांटेड, 4 साल बाद आया गिरफ्त में, जानिए खबर
देहरादून । उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। चार साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी वांटेड अपराधी जॉन मोहम्मद को गुरुवार सुबह तमिलनाडु कृष्णागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। जॉन मोहम्मद लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर कृष्णागिरी के होसुर ग्राम में छुपा हुआ था। जॉन मोहम्मद मूल रूप से उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। एसटीएफ के मुताबिक, पेशेवर अपराधी जॉन मोहम्मद पर लूटपाट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। एसटीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल के नेतृत्व में स्पेशल टीम तमिलनाडु पहुंची, जहां से जॉन मोहम्मद को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। राज्य में संगीन…
उत्तराखण्ड की ऊंची पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी गुरुवार को भी जारी रही। मसूरी, धनोल्टी और औली समेत चकराता की खूबसूरत वादियों में भी बर्फ की फुहारें पड़ी। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश होने से ठंड में और इजाफा हो गया है। मसूरी और धनोल्टी में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि बर्फ गिरने से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मसूरी घूमने पहुंचे सैलानियों और क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। मसूरी में 28…
सीएम त्रिवेंद्र ने जल विद्युत परियोजना का किया लोकार्पण, जानिए खबर
देहरादून | आज जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित यूजेवीएन लिमिटेड की काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी द्वारा किया गया। काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना जिला रुद्रप्रयाग के उखीमठ विकासखंड में काली गंगा नदी पर कालीमठ कोटमा मार्ग पर स्थित है। उक्त परियोजना दिनांक 15-16 जून, 2013 में आई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई थी एवं विद्युत गृह बह जाने के कारण परियोजना से उत्पादन बंद हो चुका था। सुदूरवर्ती क्षेत्र के लिए परियोजना के महत्व को देखते हुए वर्ष 2016 में परियोजना के पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए।…
नागेश ट्रॉफी बंगलौर के लिए उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम हुई रवाना
देहरादून | बंगलौर में होने वाले नागेश ट्रॉफी के तीसरे संस्करण के लिए उत्तराखंड की ब्लाइंड क्रिकेट टीम भी रवाना हुई। 26 जनवरी से एन आई ई पी वी डी के आदर्श विद्यालय के क्रिकेट मैदान में चल रहे कोचिंग कैंप में प्रदेश के कुल 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अतः 16 सदस्यीय टीम का चयन हुआ।टीम में इस बार अनुभवी खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज आशीष सिंह नेगी की वापसी हुई है। साथ ही अनुभवी कप्तान अमनदीप आर्य भी हैं ।ये दोनों ही B2 कैटेगरी के खिलाड़ी हैं।दूसरी ओर B3 कैटेगरी के खिलाड़ियों में गंभीर सिंह चौहान और दीपक…






























