Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहींः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। जनवरी माह के अन्तिम रविवार को विश्व कुष्ठ दिवस मनाया जाता है ताकि दुनिया भर में इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ायी जा सके।   कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता के अभाव में इस रोग से प्रभावित लोगों को अपने ही समुदायों में हाशिए पर रखा जाता हैं जिसके कारण उनका इलाज नहीं हो पाता। कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को कई स्थानों पर सामाजिक बहिष्कार का भी सामना करना पडता है। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि ’’हर रोग का निदान निकाला जा सकता है परन्तु  बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। महात्मा गांधीजी कुष्ठ रोगियों के सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ थे। उनका मानना था कि समाज में कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवाभाव पूर्ण व्यवहार होना चाहिये, इसलिए तो जनवरी माह के अन्तिम रविवार को मनाया जाने वाला विश्व कुष्ठ रोग दिवस भारत में बापू की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है क्योंकि गांधी जी ने कुष्ठ रोग के खिलाफ एक योद्धा की तरह कार्य किया। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सेवाग्राम में आज भी मिलता है। वहां पर बांस की बनी एक कुटिया है जिस पर पर्चुरे कुटी लिखा है जो गांधी जी के सेवाभावी हृदय और समानता के व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।’’
परचुरे शास्त्री संस्कृत के विद्वान थे परन्तु उन्हें कुष्ठ रोग हो गया और वे महात्मा गांधी जी के पास आश्रय हेतु आये तब बापू ने उन्हें सेवाग्राम के अपनी कुटी के पास बनी  कुटी में  आश्रय दिया और स्वयं उनकी नियमित सेवा और साफ-सफाई करते थे।
स्वामी जी ने कहा कि लेप्रोसी को लेकर आज भी समाज में स्टिग्मा है। कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को सामाजिक बहिष्कार के साथ आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है जिसके कारण पूरा उनका पूरा परिवार प्रभावित होता है, साथ ही  उन्हेें तनाव से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनाता है कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें ताकि किसी भी व्यक्ति को अपना जीवन हाशिये पर रहकर समाज से अलग-थलग होकर न बिताना पड़े। हमारा प्रयास होना चाहिये कि हर परिस्थिति में सबके साथ समान व्यवहार हो और सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हो सके। कुष्ठ रोग की शीघ्र जानकारी और उपचार ही इसके उन्मूलन की कुंजी है, क्योंकि कुष्ठ रोग का जल्दी पता लगाने से संक्रमण में कमी आएगी और रोग के संचारण को भी रुका जा सकता है।

Leave A Comment