उत्तराखंड 25 जनवरी : आज प्रदेश में 62 कोरोना मरीज ही मिले, आज प्रदेश में 4032 लोगो को लगा कोरोना टीका , जानिए खबर
अब तक 91221 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1635 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 25 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 95702 आज कुल 62 नए मामले मिले , वही 91221 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1635 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 4 लोगो की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 28, नैनीताल में 13 हरिद्वार में 10 कोरोना के नए मामले मिले है |
उत्तराखंड : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जानिए खबर
देहरादून | आज प्रदेश के पुलिस विभाग में अधिकारियों का फेर बदल किया गया | आज 20 एएसपी और 1 आईपीएस अधिकारी का स्थानांतरण किया गया | देखे पूरी लिस्ट
आप पार्टी ने निकाली पैदल मार्च, जानिए खबर
देहरादून | आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में किसानों के विरोध में बनाए गए काले कानूनों के खिलाफ आप पार्टी द्वारा पैदल मार्च निकाला गया | आप नेताओ ने कहा इस रैली का उद्देश्य कल दिल्ली में ट्रेक्टर रैली किसानों द्वारा किए जा रहे है इस विरोध प्रदर्शन को बल देना है ।आम आदमी पार्टी किसानों पर थोपे जा रहे काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है । आज के मार्च में आप पार्टी के कैंट विधान सभा के संगठन मंत्री शरद जैन, उपमा अग्रवाल , रविन्द्र आनंद , सुधा पेटवाल , हरिसिमरन , हेमलता पंत , प्रियांशु…
गणतंत्र दिवस : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाओ के साथ दिया सन्देश
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का एक उत्सव है। आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब अम्बेडकर के दिशानिर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था। तब से यह अनूठा संविधान हमारे राष्ट्र को गौरव के शिखर तक ले जाने में निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों…
आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र
हल्द्वानी। जमीन से बेदखली को लेकर गफूर बस्ती और वनभूलपुरा के लोगों का विवाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है हल्द्वानी शहर के आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने रेलवे प्रशासन द्वारा जो 1581 परिवारों की बेदखली और गफूर बस्तीवासियों के उत्पीड़न व उनके मानवाधिकारों के उलंघ्घन की शिकायत की है। सैफ ने पत्र में लिखा है कि हल्द्वानी की गफूर बस्ती रेलवे स्टेशन की सीमा से गौजाजाली तक की भूमि पर वर्तमान में लगभग 60,000 हजार लोग रहते है परंतु रेलवे विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र की भूमि पर अपना दावा…
सल्यूट : यह अधिकारी हुए पुरस्कृत, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019-20 से पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने 17 अधिकारियों को पुरस्कृत किया। व्यक्ति गत श्रेणी में 03 अधिकारियों एवं सामुहिक श्रेणी के 03 पुरस्कार प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार का उद्देश्य अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करना है। अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। इससे अन्य लोग भी प्रेरणा लेते हैं। राज्य में लगातार तीसरे वर्ष यह पुरस्कार दिया जा रहा है। आज…
नई शिक्षा नीति हमारे देश और प्रदेश को नये क्षितिज पर ले जाएगी : डा. धन सिंह रावत
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया देहरादून चैप्टर ने उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को भेंट की पुस्तक देहरादून | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन में देश निरंतर प्रगति कर रहा है, और हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जारी किया गया है। यह शिक्षा नीति देश के युवाओं को नये बेहतर अवसर प्रदान करेगी, अब युवा नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मातृभाषा को भी ढंग से समझेंगे। प्रदेश में भी हम निरंतर प्रयासरत हैं कि उत्तराखंड उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी रहे। यह शिक्षा नीति…
कैंट विधानसभा : आप पार्टी ने बूथ स्तर पर की चर्चा
देहरादून | कैंट विधानसभा में वार्ड 36 में बूथ स्तर पर चर्चा की गई जिसमें सर्किल इंचार्ज सुधा पेटवाल संगठन मंत्री शरद जैन, उपमा अग्रवाल , प्रियांशु , हरि सिमरन आदि उपस्थित रहे | चर्चा में सभी ने अपने विचार रखे वही दिल्ली मॉडल के प्रति लोगो को जानकारी भी दी गई | कार्यक्रम में प्रश्न के उत्तर में उपस्थित लोगों ने पूछा अगर आम आदमी पार्टी यहां आती है तो यहां भी उसी तरह की सुविधाएं हमें मिलेंगी जैसी दिल्ली में मिल रही है इस पर आप पार्टी के सदस्यों ने इस पर खुलकर अपने विचार रखे |
दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा हरिद्वार कुंभ : सीएम त्रिवेंद्र
कुंभ क्षेत्र के कुल 86 कार्यों में से अधिकांश हुए पूर्ण अधिकारियों को दिए समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुम्भ पूरी तरह से ‘बेदाग’ होगा। देश और दुनिया से जो श्रद्धालु यहां आएंगे हमारी सरकार उनकी हर अपेक्षा और आशंका पर पूर्ण रूप से खरी उतरेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लालतप्पड़ फ्लाई ओवर के साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य सुव्यवस्थित तरीके से किये जा रहे हैं और अपूर्ण कार्यों को समय पर…
सल्यूट : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रियंका गर्ग हुई सम्मानित
देहरादून | आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा समाज में अपने आप को स्थापित करने और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने पर कुमारी प्रियंका गर्ग को सम्मानित किया गया। अभी हाल ही में प्रियंका को देहरादून जिलाधिकारी द्वारा सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है । इस अवसर पर भारतीय जनता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहां कि आज हम राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने जा रहे हैं इसका उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है…






























