उत्तराखंड : नैनीझील की देश विदेश में अपनी अलग पहचान
एक दिवसीय नैनीताल भ्रमण पर सीएम त्रिवेंद्र नैनीताल | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने सोमवार को अपने एक दिवसीय नैनीताल भ्रमण के दौरान नैनीझील में एक करोड की लागत से यूनडीपी के सहयोग से स्थापित दिव्य नैनीझील जल गुणवत्ता आंकलन प्रणाली का लोकापर्ण वैदिक मंत्रों के बीच किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नैनीझील अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए दुनिया भर मे जानी जाती है व सदैव से ही पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। उन्होने कहा नैनीझील हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। उन्होने जिला प्रशासन व यूएनडीपी को इस अभिनव…
उत्तराखंड : 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 नवंबर से होंगी संचालित
ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी जारी देहरादून । उत्तराखंड में 2 नवंबर से 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुल रहे हैं। शासन ने इसके लिए एसओपी जारी कर दी है। कहा गया है कि अगर अधिक छात्र आए तो स्कूल दो पालियों में चलाए जा सकते हैं। एसओपी में कहा गया है कि स्कूलों में छात्रों के लिए छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाए। जो छात्र स्कूल नहीं आएंगे उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। दो शिफ्टों में स्कूल चलाने की स्थिति में पहली…
देहरादून : कैंसर की रोकथाम को कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन का कैन एप्प लॉन्च किया
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में कैंसर की रोकथाम हेतु कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन द्वारा निर्मित कैनएप्प को लॉन्च किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह एप कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए कारगर साबित हो सकता है। इसे राज्य की स्थानीय बोलियों में भी बनाया जाय। कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. सुमिता प्रभाकर ने कहा कि इस एप में स्तन कैंसर का जल्दी पता लगाने के लिए चार बाधाओं को दूर करने में कारगर होगा। जागरूकता की कमी, पर्याप्त जानकारी की कमी, कैंसर की रोकथाम के लिए उपकरणों की कमी और रिकॉर्ड न होने के…
सराहनीय कार्य : जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे, जानिए खबर
सोशल हैंड्स इन नीड एवर “साइन” संस्था ने किया सराहनीय कार्य मसूरी / देहरादून | आज दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को सोशल हैंड्स इन नीड एवर “साइन” के साथियों ने मसूरी के दुर्गम क्षेत्र में जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे। प्रत्येक महिला को 28 पैड का पैकेट दिया गया ताकि अगले चार महीने उन्हें कोई समस्या ना हो | आयोजित कार्यक्रम में सोशल हैंड्स इन नीड एवर ( साइन) की संस्थापक आरती राणा ने किशोरियों को जागरूक भी किया और कहा कि महिलाओं के हित और जागरूकता के कार्यक्रम उनके और उनके साथियों द्वारा निरंतर चलते रहेंगे। इस कार्यक्रम…
उत्तराखंड : चारधाम के शीतकाल हेतु कपाट बंद होने की तिथियां घोषित
देहरादून | उत्तराखंड चार धाम के शीतकाल हेतु कपाट बंद होने की तिथियां आज विधि-विधान एवं पंचाग गणना के पश्चात निम्नवत घोषित की गई है श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर शांय 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद किये जायेंगे। वही श्री केदारनाथ धाम भैयादूज 16 नवंबर को कपाट प्रात: 8.30 बजे बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर 16 नवंबर को पूर्वाह्न में बजे बंद होंगे। श्री गंगोत्री धाम अन्नकूट के अवसर पर 15 नवंबर पूर्वाह्न में कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे। द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 19 नवंबर को प्रात: 7…
रुड़की : नवविवाहिता से सामुहिक दुष्कर्म
रुड़की । रुड़की में एक नवविवाहिता ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नवविवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, मायके में तीन युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जमकर पीटा और उसके नाक की हड्डी तोड़ दी। गंभीर हालत में विवाहिता को उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक गनंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी एक साल पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। करीब 20 दिन से नवविवाहिता अपने मायके में रह रही है। 19 अक्टूबर…
सीएम त्रिवेंद्र ने आयुष हाॅस्पिटल एवं वेलनेस सेंटर का किया लोकार्पण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिंग रोड, देहरादून में आयुष हाॅस्पिटल एवं वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज वेलनेस का महत्व तेजी से बढ़ा है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थता के लिए वेलनेस एक सम्पूर्ण परिकल्पना है। नियमित अभ्यास और प्राकृतिक रूप से हम वेलनेस की ओर आगे बढ़ सकते हैं। आयुष एवं वेलनेस के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड में अनेक संभावनाएं हैं। हिमालयी पादप औषधी के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं, जो उत्तराखण्ड के पास एक धरोहर है। अपनी इन प्राकृतिक सम्पदाओं का हमें लाभ उठाना होगा। प्राकृतिक औषधियों और…
उत्तराखंड: आज प्रदेश में कोरोना के 221 मरीज मिले , जानिए खबर
अब तक 54488 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 993 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 25 अक्टूबर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 60376 आज कुल 221 नए मामले मिले , वही 54488 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 993 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 89, हरिद्वार में 30, नैनिताल में 21, रुद्रप्रयाग में 22 कोरोना के नए मामले मिले है |
विजयादशमी शक्ति साधना एवं समन्वय का पर्व : सीएम त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएँ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म एवं सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास एवं विजय का भी पर्व है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी भी शक्ति साधना एवं समन्वय का…
उत्तराखंड: आज प्रदेश में कोरोना के 359 मरीज मिले , जानिए खबर
अब तक 54169 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 984 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 24 अक्टूबर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 60155 आज कुल 359 नए मामले मिले , वही 54169 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 984 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 90 , हरिद्वार में 63, नैनिताल में 48, पौड़ी में 24 , उत्तरकाशी में 20 कोरोना के नए मामले मिले है |





























