फोटोग्राफी प्रतियोगिता में संजय नेगी, अनिल डोगरा व अमित शर्मा रहे विजेता
परिंदे थीम पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन देहरादून । विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर प्रथम पीसी गोयल मेमोरियल फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज प्रथम पीसी गोयल फोटोग्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। क्लब के सभागार में परिंदे थीम पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने नगद पुरस्कार, प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में संजय नेगी प्रथम, अनिल डोगरा द्वितीय और अमित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि…
सीएम त्रिवेंद्र ने डॉक्टर एवं कोरोना मरीजो से वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम की बातचीत
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना संक्रमितों के उपचार मे लगे चिकित्सकों का काम तपस्या की भांति है। जिस तरह से कठिन परिस्थितियों में मरीजों के बीच में रहकर उनका ईलाज कर रहे हैं, इसे एक बड़ी तपस्या ही कहा जा सकता है। धैर्य और तत्परता से चिकित्सक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नेे कहा कि चिकित्सक जिस मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, विश्वास है कि हम कोविड-19 से लड़ाई में हमारी जीत अवश्य होगी। जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, वे जल्द स्वस्थ होकर अपने घर जायेंगे। मुख्यमंत्री ने सीएम…
उत्तराखंड: आज 264 कोरोना मरीज मिले, देहरादून में मिले सौ के पार कोरोना मरीज , जानिए खबर
अब तक 9132 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 178 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 19 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 13225, आज कुल 264 नए मामले मिले , वही 9132 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 178 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 118, हरिद्वार में 39, नैनीताल में 60 कोरोना के नए मामले मिले है |
हर्रावाला देहरादून में बनेगा 300 बेड वाला अस्पताल
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर शासन द्वारा हर्रावाला, देहरादून में 300 शैय्या युक्त शकुन्तला रानी सरदारी मैटर्निटी व कैंसर चिकित्सालय के निर्माण के लिये 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को उपलब्ध करायी गई है। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल के निर्माण को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि हर्रावाला क्षेत्र में सुविधायुक्त अस्पताल की जरूरत भी थी। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सचिव अमित सिंह नेगी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि जनपद देहरादून के हर्रावाला…
उत्तराखंड: 497 कोरोना मरीज मिले आज, इन चार जिलो में कोरोना का कहर, जानिए खबर
अब तक 8724 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 164 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 18 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 12961, आज कुल 497 नए मामले मिले , वही 8724 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 164 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 99, नैनीताल में 98, उधमसिंहनगर में 105, हरिद्वार में 68, पौड़ी में 38, टिहरी में 42 , कोरोना के नए मामले मिले है |
राज्य में आईटीआई के आधुनिकीकरण की अच्छी शुरूआत: सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय देहरादून से हरिद्वार के जगजीतपुर आईटीआई में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय स्तर के नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित स्मार्ट वैल्डिंग लैब का ई-लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जगजीतपुर, आईटीआई के आधुनिकीकरण से राज्य में आईटीआई के आधुनिकीकरण की अच्छी शुरूआत हुई है। हमें क्वाटिंटी के बजाय क्वालिटी एजुकेशन पर अधिक ध्यान देना होगा। उत्तराखण्ड में आईटीआई एवं पाॅलिटेक्निक में गुणातम्क सुधार की दिशा में विशेष प्रयास करने होंगे। जगजीतपुर में आईटीआई का जो आधुनिकीकरण किया गया है। इससे जो छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण लेंगे। उन्हें रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे। इस आईटीआई में…
सादगी के साथ मनाया जायेगा गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव
देहरादून । कोरोना महामारी संक्रमण की मार इस बार गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी द्वारा मनाये जाने वाले तीज उत्सव पर भी पड़ती दिख रही है। इस वर्ष समिति ने तीज उत्सव को सीमित संख्या व सादगी के साथ मनाने का फैसला किया है। यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी प्रभा शाह द्वारा बताया गया कि समिति इस तीज उत्सव को कई वर्षो से भव्य मेले के रूप में मनाती आ रही है। विगत वर्ष मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा भी की गयी। उन्होने बताया कि हिन्दू…
उत्तराखंड : यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ने की दल की सभी कार्यकारिणी भंग
देहरादून । यूकेडी के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने समस्त कार्यकारिणी भंग कर दी है तथा एक महीने के अंतर्गत नए सिरे से गठन किया जायेगा। दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान उत्तराखंड सरकार की बहुत विफलतायें रही है। कोरोना को रोकने के लिये असफल रही। 30 जनवरी को पहला केश भारत मे आया लेकिन सरकार ने शुरुआती कदम नही उठाया। बाहर से फ्लाइट आती रही। मध्यप्रदेश की सरकार बनाने सरकार व्यस्त थी। सरकार ने प्रवासियों को 10 दिन का समय देकर घर वापसी के 8 बात कर नयी थी। तब सवबाकवूद लगना चाहिए।…
उत्तराखंड: आज 319 कोरोना मरीज मिले, इस तीन जिले में कोरोना का कहर जारी, जानिए खबर
अब तज 8485 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 158 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 17 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 12493, आज कुल 319 नए मामले मिले , वही 8485 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 158 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में हरिद्वार में 109, उत्तरकाशी में 77, रुद्रप्रयाग में 41, टिहरी में 32, नैनीताल में 23, उधमसिंहनगर में 38, कोरोना के नए मामले मिले है |
पहल : गैरसैंण के भूमिधर बने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गैरसैंण के भूमिधर बन गये हैं। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने रिवर्स पलायन का बङा संदेश देते हुए कहा कि “गैरसैंण जनभावनाओं का प्रतीक है। गैरसैंण हर उत्तराखंडी के दिल में बसता है। लोकतंत्र में जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। गैरसैंण के रास्ते ही समूचे उत्तराखण्ड का विकास किया जा सकता है। सबसे पहले जनप्रतिनिधियों को ही रिवर्स पलायन करना होगा। रिवर्स पलायन से ही सुधरेगी पहाड़ों की तस्वीर और तकदीर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं भी गैरसैंण का विधिवत भूमिधर बन गया…






























