“आप” ने केजरीवाल के जन्मदिन पर बांटा 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन
देहरादून । आम आदमी पार्टी के संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रवक्ता एंव कैंट विधानसभा प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। उन्होंने केजरीवाल के शतायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में कार्य कर रहे है और आज दिल्ली माॅडल देश ही नहीं विदेशो में भी सराहा जा रहा है उन्हें गर्व है कि वे उनकी पार्टी, उनकी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए भी केजरीवाल…
विरेन्द्र सिंह रावत बने ब्रांड एम्बेसडर, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड के नैशनल फुटबाल कोच क्लास वन रेफरी, अनगिनत अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्टेट अवार्ड से सम्मानित, देहरादून फुटबाल अकैडमी के संस्थापक अध्यक्ष और हेड कोच, उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के सचिव, उत्तराखंड सुपर लीग के संस्थापक /टेक्निकल डायरेक्टर, खेलों मास्टर गेम्स फाउंडेशन इंडिया उत्तराखंड के महासचिव, सी बी यस सी सुब्रतो मुखर्जी अंतराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के स्टेट कॉर्डिनेटर, उत्तराखंड आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजधानी गैरसैण निर्माण अभियान सदस्य, 26000 से अधिक खिलाङ़ियों, कोचों और रेफरीयों का उचित भविष्य बनाया, करोडों लोगों को सोशल मीडिया के द्वारा मोटिवेट कर रहे है विरेन्द्र सिंह रावत को बनाया गया उत्तराखंड पावर टेक्नोलॉजी…
कुर्मांचल परिषद ने मनाया लोकपर्व घी त्यार
देहरादून | कुर्मांचल परिषद देहरादून की बैठक कुर्मांचल भवन देहरादून में अनेक मुद्दों पर मंथन, विचार विमर्श के साथ सम्पन्न हुई, बैठक का कार्यवर्त्त जारी करते हुए महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पूर्व की बैठकों का अनुमोदन करते हुए आज के एजेंडे पर चर्चा हुई, जिसमे सर्वप्रथम कुर्मांचल लोक पर्व घी त्यार के अवसर समस्त कुर्मांचल समाज को बधाई दी गई, अध्यक्ष कमल रजवार ने समस्त कुर्मांचल परिवारों को घी त्यार की शुभकामनाएं देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला, कुर्मांचल परिषद के जीएमएस रोड स्थित भवन में एक मीटिंग में केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने कहा कि कुर्मांचल…
पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रेस नीति बनाने की माँग की
देहरादून | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से काम की बात के तहत समाचार पत्र एवं पत्रकारिता की दशा एवं दिशा पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से प्रेस नीति बनाने के लिए मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत में 200 वर्ष पूर्व जिस पत्रकारिता का अभ्युदय हुआ था उसमें बहुत कुछ सुधार हुआ किंतु आज भी पूरे भारत में पत्रकारिता से जुड़े हुए पत्रकारों की दशा बहुत सोचनीय एवं गंभीर है। आज भी कई पत्रकार समाचारों को एकत्र करते हुए दुर्घटनाओं में दिवंगत हो गए…
उत्तराखंड: आज 235 कोरोना मरीज मिले, तीन जिलों को छोड़ बाकी सभी जिलों में कोरोना मरीज मिले , जानिए खबर
अब तज 8100 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 152 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 16 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 12175, आज कुल 235 नए मामले मिले , वही 8100 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 152 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में हरिद्वार में 55, देहरादून में 49 , टिहरी में 32, नैनीताल में 21, चमोली में 25, उधमसिंहनगर में 21, उत्तरकाशी में 23 कोरोना के नए मामले मिले है |
दुःखद : लापता जवान राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर मिला
देहरादून | कई महीनों से लापता उत्तराखंड के जवान राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शव बरामद हो गया है। ज्ञात हो कि गत वर्ष जनवरी में जवान राजेंद्र नेगी भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर लापता हो गए थे बर्फ में फिसल जाने पर यह अंदेशा जताया जा रहा था कि वह पाकिस्तान की ओर चले गए हैं हालांकि बाद में शहीद होने की पुष्टि की थी जिसे परिवार जन मानने को तैयार नहीं थे। मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को सलाम करते हुए राज्य सरकार के शहीद परिवार के साथ होने की बात दोहराई। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति के…
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र ने रचा इतिहास, जानिए खबर
गैरसैंण (भराडीसैंण) | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर स्वर्णिम इतिहास रचा। यह पहला मौका है जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल विधानसभा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान सहित क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी थराली विधायक मुन्नी देवी शाह व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 76 करोड़, 67 लाख, 65 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकापर्ण करते हुए जनपदवासियों को…
जनहित सेवा समिति ओगल भट्टा द्वारा किया गया ध्वजारोहण
देहरादून | आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनहित सेवा समिति ओगल भट्टा द्वारा ओगल भट्टा चौक पर तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखते हुए स्वतन्त्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया ध्वजारोहण के समय सोशल दूरी का पालन करते हुए क्षेत्र में मिष्ठान वितरण किया गया | इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील पाल, सचिव मनजीत शर्मा, प्रियंका गुसाईं, सविता मेहता, अशोक वर्मा, प्रदीप ममगाईं, राजेश पाल, जय कुमार सैनी, संजय शर्मा, सुरेंद्र थापा, संतोष प्रसाद, ललित थापा और क्षेत्र के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
उत्तराखंड: आज 325 कोरोना मरीज मिले, इन दो जिलों में कोरोना का कहर , जानिए खबर
अब तज 7748 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 151 लोगो की मौत भी हुई है आज रुद्रप्रयाग में भी मिले 27 मरीज देहरादून | उत्तराखंड में 15 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 11940 , आज कुल 325 नए मामले मिले , वही 7748 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 151 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में हरिद्वार में 135, देहरादून में 34 , नैनीताल में 62, उधमसिंहनगर में 23, रुद्रप्रयाग में 27 कोरोना के नए मामले मिले है |
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम त्रिवेन्द्र ने गैरसैंण के लिए की 12 घोषणाएं
सीएम ने पुलिस लाईन देहरादून में किया ध्वजारोहण देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कोरोना वारियर्स को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने गैरसैंण के लिए 12 घोषणाएं की। जिसमें सी.एच.सी गैरसैंण में 50 बेडेड सब डिस्ट्रिक्ट हाॅस्पिटल की स्थापना की जायेगी। हाॅस्पिटल में टेली मेडिसन की सुविधा प्रदान की जायेगी। भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मिनी सचिवालय की स्थापना की जायेगी। भराड़ीसैंण क्षेत्र में पम्पिंग पेयजल लाईन का निर्माण कराया जायेगा। भराड़ीसैंण-गैरसैंण में साइनेजेज लगाये जायेंगे। भराड़ीसैंण-गैरसैंण क्षेत्र में…





























