सराहनीय : आत्मनिर्भर भारत अभियान की ओर अग्रसर “हिमालय ट्री”
स्टार्ट-अप कंपनी “हिमालय ट्री” प्रदेश की राजधानी देहरादून में दो युवाओं द्वारा शुरू की गई देहरादून | कोरोना वायरस महामारी के चलते कई लोगो को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब युवाओं का ध्यान स्टार्ट-अप की ओर केंद्रित हो रहा है। ऐसी ही एक स्टार्ट-अप कंपनी “हिमालय ट्री” प्रदेश की राजधानी देहरादून में दो युवाओं द्वारा शुरू की गई है। हिमालय ट्री के मैनेजिंग पार्टनर प्रवीण काला और सुमन देव सुरीरा का कहना है कि इस कंपनी के संगठन के पीछे उनका उद्देश्य स्थानीय उपजों को बढ़ावा देना और बिना किसी बिचौलिये के उन्हें डायरेक्ट बाज़ार…
उत्तराखंड : 5100 घी के दियों से जगमगायेगा मुख्यमंत्री आवास
देहरादून | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर दिव्य एवं भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर बुधवार 5 अगस्त को सांय मुख्यमंत्री आवास को 5100 घी के दियों से प्रकाशमान किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अयोध्या में निर्मित होने वाला श्री राम का भव्य मन्दिर हमारी आस्था से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश वासियों से भी इस अवसर का साक्षी बनने के लिए अपने-अपने घरों में दिये जलाने की अपील की है।
उत्तराखंड: आठ हजार के पार पहुँचा कोरोना मरीजो की संख्या , जानिए खबर
4847 मरीज हुए है अब तक ठीक कोरोना संक्रमण से 95 लोगो की मौत भी हुई है अब तक देहरादून | उत्तराखंड में 4 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 8008, आज कुल 208 नए मामले मिले , वही 4847 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 95 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में उधमसिंहनगर में 63, हरिद्वार में 23, देहरादून में 48 , पिथौरागढ़ में 32 नैनीताल में 10 कोरोना के नए मामले मिले है |
भाजपा उत्तराखंड में 5 अगस्त को दीपमाला प्रकाशित कर मनाएगी उत्सव
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा राज्य में श्री राम जन्म भूमि पूजन पर 5 अगस्त को प्रदेश में दीपमाला प्रकाशित कर उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पूरे प्रदेश में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश व जिला आदि कार्यालयों व अपने घरों पर दीपक जलाए जाएँगे। इस हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ जन सामान्य से भी दीपमाला प्रकाशित करने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशी धर भगत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास का…
ऋषिकेश : दुर्घटना में चोटिल मां-बेटे को स्पीकर ने अपनी गाड़ी पहुंचाया अस्पताल
ऋषिकेश । देहरादून रोड पर ऋषिकेश से नजदीक जंगलात चैकी पर आज एक स्कूटी सवार रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसी दौरान डोईवाला से ऋषिकेश की ओर जा रहे फ्लीट में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी गाड़ी से स्कूटी में सवार चोटिल मां और बेटे को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया। जंगलात चैकी के पास आज एक स्कूटी जिसमें की गीता रावत एवं उनके 15 वर्षीय पुत्र बॉबी रावत सवार थे।अचानक ही स्कूटी रपट जाने के कारण मां और बेटे बुरी तरह चोटिल हो गए।इसी दौरान उसी स्थान से विधानसभा अध्यक्ष की फ्लीट गुजर रही थी विधानसभा…
उत्तराखंड: राजभवन में दो साल से मुसीबत का सबब बना उत्पाती बंदर रेस्क्य टीम ने दबोचा
देहरादून । राजभवन में पिछले दो साल से अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मुसीबत बना ‘अल्फा बंदर’ यानी बंदरों के नेता को वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने शनिवार को मशक्कत के बाद दबोच लिया। उसके बाद इसे हरिद्वार के चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। इसे दबोचने के लिए देहरादून, हरिद्वार और मथुरा से टीम बुलाई गई थी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ‘अल्फा बंदर’ पिछले दो साल से लगातार राजभवन में मुसीबत का सबब बना हुआ था। यह कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले की कोशिश कर चुका था। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमों…
उत्तराखंड: आज इस जिले में मिले कोरोना के 100 से अधिक मरीज, जानिए खबर
4538 मरीज हुए है अब तक ठीक कोरोना संक्रमण से 90 लोगो की मौत भी हुई है अब तक देहरादून | उत्तराखंड में 3 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 7800, आज कुल 207 नए मामले मिले , वही 4538 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 90 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में हरिद्वार में 101, देहरादून में 38 , नैनीताल में 47, कोरोना के नए मामले मिले है |
भाषा बोली किसी भी संस्कृति एवं सभ्यता का होता है आईना : मंत्री प्रसाद नैथानी
देहरादून | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी ने अपने ‘काम की बात’ भाग 3 में उत्तराखंड में गढ़वाली कुमाऊंनी एवं जौनसारी बोली भाषा का इतिहास, दशा एवं दिशा पर अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा कि उत्तराखंड में दुध बोली भाषा समाप्ति की कगार पर है। आने वाली पीढ़ी केवल समझती है किंतु बोल नहीं पाती, कई लोग तो अब समझ भी नहीं पाते। भाषा बोली किसी भी संस्कृति एवं सभ्यता का आईना होती है और एक भाषा की बोली की समाप्ति का अर्थ है पूरी सभ्यता और संस्कृति का नष्ट होना। उन्होंने कहा…
रक्षाबन्धन : आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रि के खाते में एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि मिलेगी
महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि रक्षाबंधन हमारी भावनाओं से जुड़ा हुआ त्यौहार है। हम प्रतिवर्ष इस त्यौहार को बड़ी खुशी के साथ व बड़ी आत्मीयता के साथ मनाते आ रहे हैं। इस दिन सभी को अपनी बहनों का इंतजार रहता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने रक्षा बन्धन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रि के खाते में एक-एक हजार रूपए की सम्मान राशि दिये जाने…
उत्तराखंड: आज इन जिलों में मिले कोरोना के अधिक मरीज, जानिए खबर
4437 मरीज हुए है अब तक ठीक कोरोना संक्रमण से 86 लोगो की मौत भी हुई है अब तक देहरादून | उत्तराखंड में 2 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 7593, आज कुल 146 नए मामले मिले , वही 4437 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 86 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 51 , नैनीताल में 33, हरिद्वार में 28, कोरोना के नए मामले मिले है |





























