सीएम त्रिवेंद्र ने राज्य के छात्र-छात्राओं से ई-संवाद
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ई-संवाद कार्यक्रम में राज्य के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति सभी सद्गुणों की जननी होती है। जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएं, उसका उद्देश्य देशभक्ति होनी चाहिए। जो भी कैरियर बनाएं, मकसद एक ही होना चाहिए कि देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। लक्ष्य पूर्ति तक आराम नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए हनुमानजी से सीखा जा सकता है। ‘रामकाज किन्हे बिना मोहे आराम कहां’। जब तक लक्ष्य पूर्ति न हो, आराम नहीं करना है। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम…
दिव्यांग क्रिकेटर धामी पत्थर तोड़ परिवार का कर रहे भरण- पोषण, जानिए खबर
पिथौरागढ़। कभी न हार मानने वालों की सदा जग ऋणी रहता है क्योंकि वह न जाने कितनों का उम्मीद बढाता है जी हां ऐसे ही है उत्तराखंड के दिव्यांग क्रिकेटर राजेन्द्र सिंह धामी मनरेगा में पत्थर तोड़कर परिवार भरण- पोषण करने को मजबूर हैं। दिव्यांग क्रिकेट टीम के कैप्टन भी रह चुके धामी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत को जीत भी दिला चुके हैं। इसके बावजूद इस दिव्यांग क्रिकेटर को सरकार द्वारा कोई भी मदद नही मिल पाई है। कनालीछीना विकासखंड के निवासी हैं धामी , पिछले कई सालों से टूटे फूटे घर मे रह रहे हैं। बरसात में इनका…
सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में युवा वर्ग सक्षम: सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड यंग थिंकर्स मीट की वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि किसी भी अभियान से जब युवा जुड़ते हैं, तो वह अभियान जरूर सफल होता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने में युवा वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जब कोई कार्य जन सहभागिता से किया जाता तो उसे अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। जल संरक्षण अभियान चलाया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 2017 में राज्य सरकार बनने के बाद हमने जल संरक्षण अभियान चलाया। इस अभियान…
राजस्थान में लोकतंत्र दफन करने की साजिश : हरीश रावत
देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को नष्ट करने और विरोध की हर आवाज को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में भी लोकतंत्र दफन करने की साजिश रची जा रही है। यहां सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में रावत ने स्पीकअप फॉर डेमोक्रेसी (लोकतंत्र के लिए आवाज उठाओ) को सर्व स्वीकार्य मुहिम के रूप में संचालित करने की जरूरत बताते हुए कहा, आज जिन लोगों के हाथ में सत्ता है, वे विपक्ष को नष्ट कर देना चाहते हैं, वे विरोध की हर आवाज को दबा…
दून उद्योग व्यापार मण्डल : देहरादून की नई कार्यकारिणी गठित
देहरादून । देहरादून में दून उद्योग व्यापार मण्डल की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक का जूम पर आयोजन किया गया। बैठक में कोरोना काल के तहत व्यापारी वर्ग द्वारा किए जा रहे तन-मन-धन से किए गए उत्कृष्ठ कार्यों हेतु सबको साधुवाद दिया गया और आगे भी व्यापारी वर्ग द्वारा जैसा जब जहां पर सेवा, सहयोग, साथ देना पडेगा वो करेंगे ऐसा तय किया गया। बैठक के दौरान पिछली कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा व्यापार मण्डल के अन्तर्गत किए गए कार्यों का भी अवलोकन किया गया। तथा व्यापार मण्डल की अधिकाधिक स्थानो पर इकाइयां गठित हो ऐसा निर्णय…
उत्तराखंड: कोरोना मरीजो की संख्या पहुँची छ हजार पार, इस जिले में मिले सबसे अधिक मरीज, जानिए खबर
3566 मरीज हुए है अब तक ठीक कोरोना संक्रमण से 63 लोगो की मौत भी हुई है अब तक देहरादून | उत्तराखंड में 26 जुलाई को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 6104, आज कुल 143 नए मामले मिले , वही 3566 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 63 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 46, हरिद्वार में 26 और उधमसिंहनगर में 51 कोरोना के नए मामले मिले है | आज यहां से मिले कोरोना मरीज
प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन राष्ट्र हित में काम करने की देता है प्रेरणा : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का सम्बोधन हमें राष्ट्र हित में काम करने की प्रेरणा देता है। आज कारगिल विजय दिवस भी है। हमारे सैनिकों की असाधारण वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हमें अपनी युवा पीढ़ी को कारगिल विजय से जुड़े हमारे सैनिकों की वीरताऔर त्याग की कहानियों के बारे में बताना चाहिए। हमें कोरोना संक्रमण को लेकर भी पूरी सावधानी रखनी है. मास्क का अनिवार्यता से प्रयोग, फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन, लगातार हाथ धोना आदि नियमों का पालन करना है।…
राज्य सूचना आयोग ने मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत को गम्भीरता से लिया , जानिए खबर
हल्द्वानी | राज्य सूचना आयोग ने हल्द्वानी नगर के वार्ड नंबर 24 क्षेत्र के सैकड़ो मतदाताओ का मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत को गम्भीरता से लिया है। मामले में आयोग ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल और नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वार्ड नं 24 निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सैफअली सिद्दीकी ने सूचना अधिकार के तहत राज्य निर्वाचन आयोग से जानकारी मांगी कि उनका और उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नही है। इसके अलावा क्षेत्र के लगभग 400 लोगों के नाम भी सूची से गायब है।…
28 जुलाई को सुखायु हॉस्पिटल में प्रख्यात आर्युवेदिक चिकित्सक वैद्यश्री परमानन्द वाजपेयी रहेंगे उपस्थित, जानिए खबर
देहरादून | देहरादून का प्रसिद्ध सुखायु हॉस्पिटल हरिद्वार बाईपास देहरादून में किडनी समस्या एवं गठिया मरीजो के लिए चित्रकूट धाम उत्तरप्रदेश के प्रख्यात आर्युवेदिक चिकित्सक वैद्यश्री परमानन्द वाजपेयी 28 जुलाई 2020 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रहेंगें | जानकारी हो कि सुखायु हॉस्पिटल में ईलाज आर्युवेदिक पद्धति के अनुसार किया जाता आ रहा है |
बोलेरो खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा । भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो जीप कोसी नदी की ओर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बागेश्वर की ओर जा रहा बोलेरो वाहन सुयालबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे कोसी नदी में समा गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। क्वारब पुलिस चैकी के एसआई दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक मोहन सिंह नगरकोटी (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांडा बागेश्वर और धीरेन्द्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेन्द्र नगरकोटी की डूबने से मौत हो गई। प्रकाश सिंह नगरकोटी (50) लापता थे। जिनका…






























