दुःखद : भारी बारिश के चलते ढहा मकान, मां व दो बेटियों की मौत
अल्मोड़ा | बारिश के कारण द्वाराहाट राजस्व क्षेत्र के तैलमनारी गांव में एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में रमेश राम की पत्नी चन्द्रा देवी और उनकी दो बेटियां कमला (17 वर्षीय) व पिंकी (12 वर्षीय) की मौत हो गई। वहीं रमेश और इनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त पिता और पुत्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण राहत और बचाव के लिए आगे आये। लेकिन तब तक परिवार में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस-प्रशासन और…
उत्तराखंड : अपराधियों की एंट्री पर लगेगी रोक
देहरादून । उत्तर प्रदेश में पुलिस फरार चल रहे कुख्यात विकास दुबे की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ अभियान चला रही है। उत्तराखंड में भी विकास दुबे के प्रवेश पर नो एंट्री के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस विभाग को सख्ती के साथ से किसी भी अपराधी को प्रदेश में न घुसने देने के आदेश दिए हैं। आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की खोजबीन के लिए न केवल यूपी पुलिस का पूरा महकमा जुटा है। बल्कि, उत्तराखंड पुलिस भी इसी सक्रियता के साथ बॉर्डर पर डटी हुई है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र…
उत्तराखंड राज्य कैबिनेट बैठक : लिए गए कई अहम फैसले, जानिए खबर
उद्योग विभाग में होने वाली भर्तियां भी आयोग के तहत देहरादून । राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहं निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने प्रदेश के युवाओं को राहत देते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा नियमावली में संसोधन को मंजूरी दे दी है। अब उद्योग विभाग में होने वाली भर्तियां भी आयोग के तहत होंगी, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को फायदा मिलेगा। वहीं, मुख्यमंत्री राहत कोष में मिली धनराशि को पारदर्शी बनाया जाएगा। कोष के हिसाब-किताब के लिए वित्त विभाग के अधिकारी की तैनाती होगी। 29 पदों को मंजूरी…… मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में…
कोरोना से बचे : उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या हुई 3258, आज कुल 28 नए मरीज मिले
2650 मरीज हुए है अब तक ठीक देहरादून | उत्तराखंड में 8 जुलाई को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 3258 , आज कुल 28 नए मामले मिले , वही 2650 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 46 लोगो की मौत भी हुई है |
दुःखद : फिल्मी कलाकार अशोक मल्ल का हुआ निधन
पिथौरागढ़। एक उत्तराखंड राज्य के एक और हस्ती का निधन हो गया, कुमाऊंनी और गढ़वाली फिल्मों के साथ साथ कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके फिल्मी कलाकार अशोक मल्ल का आज मुम्बई में निधन हो गया है । कुछ माह पहले रिलीज हुई गोपी भिना फिल्म खासी चचिॅत रही। नायक, खलनायक और निदेॅशक की भूमिका में रहे मल्ल ने मेघा आ फिल्म से शुरुआत की ।कौथिंग और गोपी भिना जैसी फिल्मों में वह पहचान बनाने में सफल रहे । जानकारी हो कि पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में पैदा होने के बाद वही पढ़ाई कर सेना में रह कर देश की…
खुशखबरी : चिकित्सकों के 763 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती जल्द
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारियों के 763 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। उत्तराखण्ड प्रान्तीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए शासन द्वारा उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अध्याचन भेजा गया है। बोर्ड से रिक्त 763 पदों पर सीधी भर्ती के लिए तत्काल विज्ञप्ति प्रकाशित कर चयन की कार्यवाही प्राथमिकता से करने की अपेक्षा की गई है। 763 चिकित्सकों की भर्ती से राज्य के हेल्थ सिस्टम को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने…
समिति ने तकनीकी कर्मचारियों के प्रति किये जा रहे भेद- भाव पर रोष जताया
देहरादून | कोविड-19 को मध्यनजर रखते हुये पूरे नियमों का पालन दो गज दूरी व मास्क पहनकर ऊर्जा निगम में कार्यरत्त सभी यूनियन/ट्रेड यूनियनों से सम्बन्धित टी०जी०-2/1 की एक आपात बैठक आराघर, ऊर्जा परिसर, देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने प्रबंधन द्वारा तकनीकी कर्मचारियों के प्रति किये जा रहे भेद-भाव पर रोष प्रकट किया, और 8 वर्षों से लम्बित टी०जी०-2/1 की पदोन्नति हेतु प्रबन्धन द्वारा बार-2 आवेदन माँगे जाते हैं कार्मिक पदोन्नति की राह देखते ही विभाग से सेवानिवृत हो रहे हैं किन्तु पदोन्नति जस की तस है, अप्रैल 2020 में फिर से पदोन्नति हेतु पुनः आवेदन…
कोरोना से बचे : उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या हुई 3230, आज कुल 69 नए मरीज मिले
2621 मरीज हुए है अब तक ठीक देहरादून | उत्तराखंड में 7 जुलाई को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 3230 , आज कुल 69 नए मामले मिले , वही 2621 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 43 लोगो की मौत भी हुई है |
23.52 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जानिए खबर
देहरादून । केदारनाथ धाम में एडमिन कार्यालयों, अस्पताल एवं अन्य कार्यों हेतु रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के मध्य रू0 23.52 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नई दिल्ली में इस समझौता ज्ञापन पर रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कम्पनी के सी.ई.ओ. एस.एन. श्रीनिवास एवं उत्तराखण्ड सरकार की ओर से अपर स्थानिक आयुक्त इला गिरी ने हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन के अनुसार लगभग 27000 वर्गफीट में एडमिन कार्यालय एवं अस्पताल का निर्माण कार्य के साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे वाटर सप्लाई नेटवर्क, सीसीटीवी नेटवर्क, पब्लिक एड्रेस सिस्टम कुण्ड आदि के नवीनीकरण…
अरविंद पांडेय ने हरेला कार्यक्रम के अंर्तगत “मेरा गांव हरा भरा गांव” अभियान का किया शुभारंभ
देहरादून | शिक्षा, संस्कृत, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री उत्तराखण्ड अरविन्द पाण्डेय ने उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक व लोक पर्व हरेला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन से संबद्ध मेरा गांव हरा भरा गांव अभियान के अंर्तगत अपने कैंप कार्यालय, गूलरभोज आवास में वृक्षारोपण करके ‘हरेला कार्यक्रम – 06 जुलाई से 16 जुलाई 2020’ की शुरुआत की , इसके उपरांत प्रदेश के जनपद उधमसिंहनगर, विकासखंड गदरपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गदरपुर, विकासखंड रुद्रपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला तथा ए.एन. झा इंटर कॉलेज रुद्रपुर, विकासखंड सितारगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज, विकासखंड खटीमा स्थित थारू राजकीय इंटर…



























