उत्तराखंड : रोडवेज और सिटी बस का किराया हुआ दोगुना
देहरादून । कोरोना की वजह से पस्त हो चुके परिवहन सेक्टर को सरकार ने आज बड़ी राहत दे दी। सरकार ने कोरेाना की वजह से 50 प्रतिशत क्षमता पर वाहन चलाने का मानक लागू रहने तक रोडवेज, निजी आपरेटर और सिटी बस का किराया दोगुना करने को मंजूरी दे दी। गुरूवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके साथ ही सरकार ने फेरी, ठेली के जरिए कारोबार करने वाले छोटे कारोबारियों के के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित रोजगार योजना में दो प्रतिशत ब्याज सब्सिड़ी देने का निर्णय…
सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून । मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सरकार और संगठन की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोविड-19 के दृष्टिगत सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को सरकार द्वारा जनहित में किए गए निर्णयों की जानकारी होनी आवश्यक है। सरकार के सवा तीन साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन निर्णयों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार और संगठन की संयुक्त रूप से है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जनता से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी रणनीति के…
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से की मुलाकात
राज्यपाल को भेंट की सैनिटाइजेशन की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, फेस शिल्ड और मास्क देहरादून | उत्तरांचल पंजाबी महासभा अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के सानिध्य में एक पदाधिकारियों का दल उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिला और राजभवन में सैनिटाइजेशन की इलेक्ट्रॉनिक मशीन राज्यपाल को भेंट की इसके साथ-साथ वहां के सिक्योरिटी में लगे सभी जवानों के लिए फेस शिल्ड और फेस मास्क जोकि पंजाबी महासभा की महिलाओं द्वारा बनाए गए थे राजभवन में भेंट स्वरूप प्रदान किए गए इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग, प्रदेश संगठन मंत्री राजीव सच्चर , प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सचदेवा, महानगर अध्यक्ष विनय कोहली के…
प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों को 143 करोड़ 50 लाख की धनराशि अवमुक्त
धनराशि अवमुक्त करने का शासनादेश जारी देहरादून | 15 वें वित्त आयेाग की संस्तुतियों के क्रम में प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों को प्राथमिक अनुदान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 की प्रथम किश्त में 143.50 करोड़ रूपए की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। आज सचिव वित्त श्री अमित सिंह नेगी द्वारा इसका शासनादेश जारी किया गया है। इसमें राज्य के समस्त जिला पंचायतों को 21 करोड़ 52 लाख 50 हजार रूपए, क्षेत्र पंचायतों को 14 करोड़ 35 लाख रूपए, समस्त ग्राम पंचायतों को 107 करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। इससे पूर्व चतुर्थ राज्य…
कोरोना से बचे : उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या हुई 2102, आज 80 नए मरीज मिले
1386 मरीज हुए है अब तक ठीक देहरादून | उत्तराखंड में 18 जून को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या 2102 हो गयी है आज कुल 80 नए मामले मिले है आज देहरादून में 27 नए मरीज मिले है | अच्छी खबर यह है कि अब तक 1386 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है जब कि इस कोरोना संक्रमण से 26 लोगो की मौत भी हुई है |
कोरोना से बचे : उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या पहुँची 2079
1262 मरीज हुए है अब तक ठीक देहरादून | उत्तराखंड में 18 जून को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 2079 ,आज अब तक 57 नए मामले मिले है , आज अब तक देहरादून में 27, पौड़ी गढ़वाल में 14 नए मरीज मिले है | अब तक 1262 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 26 लोगो की मौत भी हुई है |
पहचान : अपने सपने को साकार कर रही देहरादून की शेफ सुनीता निर्मोही
देहरादून | जब कुछ अच्छा कर गुजरने की चाहत हो तो वह पूरा जरूर होता है इस लाइन को सत्य किया है देहरादून की सुनीता निर्मोही ने | सुनीता निर्मोही को कुकिंग करने बहुत ही शौक है अब इस शौक को वह अपना हुनर बना लिया है आज वर्तमान समय मे देहरादून में शेफ के रूप में जाना पहचाना नाम बन रहा है | इसी कड़ी में सुनीता निर्मोही अपने परिचय को इस प्रकार साझा किया मैं अपने इस हुनर को बाँटना चाहती हूं। मेरी तरह बहुत सी ऐसी महिलाए है जो बहुत अच्छा खाना बनाती होगी आगे भविष्य में…
कोरोना से बचे : उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या हुई 2023, आज 81 नए मरीज मिले
1254 मरीज हुए है अब तक ठीक देहरादून | उत्तराखंड में 17 जून को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 2023 ,आज कुल 81 नए मामले मिले है आज देहरादून में 31 नए मरीज मिले है | अब तक 1254 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 26 लोगो की मौत भी हुई है |
केदारनाथ आपदा में मारे गए सभी लोगों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि : सीएम त्रिवेंद्र
‘‘श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा’’ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अखिल भारतीय उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित मंच द्वारा वर्ष 2013 की आपदा में हुतात्माओं को नमन करने के लिए वर्चुअल आयोजित ‘‘श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा’’ में प्रतिभाग किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, जो कि स्वयं इस आपदा के भुक्तभोगी रहे, इस मंच के संयोजक हैं। मंच द्वारा प्रतिवर्ष केदारनाथ आपदा में हुतात्माओं के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का अयोजन किया जाता है मुख्यमंत्री ने कहा कि सात वर्ष पूर्व केदारनाथ में आई भीषण आपदा में हजारों लोगों की अकाल मृत्यु हुई। आपदा में मारे…
राज्य के युवा एवं लौटे प्रवासियों के लिये रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना किया प्रारम्भ : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोविड – 19 एवं अनलॉक – 1 के बाद की परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया गया। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदमों पर भी विचार विमर्श किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिग के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से अनौपचारिक बात करते हुए कहा कि इस दिशा में उत्तराखण्ड द्वारा काफी प्रगति की गई है। राज्य सरकार द्वारा लगभग 300 करोड़ के प्रोजेक्टों पर कार्य शुरू किया गया है। कोरोना के बाद लगभग 90 प्रतिशत उद्योगों…






























