दीपक जेठी का होगा सम्मान , जानिए खबर
देहरादून | मां दुर्गा सेवा संस्था के संस्थापक नरेश यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा अपनी संस्था के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें उन्होंने हरियाणा , उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से कुछ युवा समाजसेवियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है । उत्तराखंड के प्रभारी सी.के अरोड़ा जी ने ने बताया की उत्तराखंड से कई नौजवानों की सूची उन्होंने अपने अध्यक्ष को पेश की है जिसमें से देहरादून जनपद के दीपक जेठी का नाम दिया गया है क्योंकि पिछले कुछ समय से यह देखा गया है कि उन्होंने पंजाबी महासभा और महाकाल के दीवाने संस्था में अपनी…
गंगोत्री धाम के कपाट खुले, जानिए खबर
गंगोत्री /उत्तरकाशी। समस्त नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट गंगा पूजन,गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर आज दोपहर 12:35 बजे कपाट खोल दिए गए है कोरोना वायरस व लॉक डाउन के चलते बहुत ही सावधानी बरती गई । कपाटोद्घाटन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से अनुपालन किया गया तथा सभी के द्वारा मास्क अनिवार्य रूप से पहने गये। पुरोहितों का मेडिकल परीक्षण किया गया जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस व देशव्यापी लॉक डाउन के…
उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आये सामने, जानिए खबर
देहरादून। आज रविवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक मरीज एम्स ऋषिकेश का नर्सिंग स्टाफ है, जबकि दूसरा मरीज दून महिला अस्पताल में भर्ती आजाद कॉलोनी की महीला है। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले 50 हो चुके हैं, जिनमें 26 स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
उत्तराखंड सिनेमा जगत ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आये आगे, प्रवासियों के लिए बनाया ये गीत
देहरादून। कोरोना वायरस की रोकथाम के चलते मुख्यमंत्री राहत कोष मे योगदान करने के लिए उत्तराखंड सिनेमा जगत के कलाकार भी आगे आये है। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डियों के लिये एक मधुर गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष मे सहयोग देने का आह्वान किया है। मदद के लिए आगे आये यह कलाकार संकट की इस घड़ी में मदद के लिए आगे आये इन कलाकारों में उत्तराखंड के सिनेमा जगत के कलाकार सर्वश्री मनीष वर्मा (निर्माता-निर्देशक अंजवाल, हेलो यूके, फ्यूंली), मिनी उनियाल (उत्तराखंडी सुपरस्टार), गीता उनियाल (उत्तराखंडी सुपरस्टार), मुकेश शर्मा घमसेला (उत्तराखंडी सुपरस्टार), मुकेश त्यागी (उत्तराखंडी सुपरस्टार एवँ बॉलीवुड कलाकार), किरण उनियाल…
महाकाल के दीवाने संस्था का जरूरतमन्दों के लिए सेवाभाव लगातार जारी
देहरादून | प्रतिदिन चल रहे सेवाभाव में आज महाकाल के दीवाने संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया उनकी संस्था से जुड़े कई सेवादारों कि वजह से आज 200 लोगों के खाने का प्रबंध किया गया उन्होंने कहा कि दीपक जेठी , सचिन आनंद , अंकुर जैन , हेमराज जी , अक्षत नगलिया जी ,अनित बेरी जी , मयंक शर्मा जी शिवम् गुप्ता जी , पुनीत मेहरा जी , हर्ष सुरी , रस्तोगी जी , नरेंद्र जी ,विशाल जी व समस्त सेवादारों का सहयोग मिलता रहा हे। योग माया मंदिर के संस्थापक मोती लाल दीवान का आभार प्रकट हुआ…
नेक कार्य : “दून नागरिक राहत समूह” ने जरूरतमन्दों को बाटा राशन
देहरादून | आज देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ पर कोरोना संकट में दिहाड़ी मज़दूरों से संवाद कायम किया, जिसमें 12 परिवार कल हमने चिन्हित किये थे,जिन्हें अब तक जो राहत मिली वो नाकाफ़ी है, सरकार द्वारा उन्हें पुलिस चौकी के माध्यम से एक माह से ज्यादा के लॉकडाउन में (5 किलो आटा, 3 किलो चावल, 1 लीटर तेल, व एक किलो चीनी मात्र दी गई), सामाजिक संगठनों ने आपसी सहयोग से एक कोष तैयार किया है जिसका नाम हमने “दून नागरिक राहत समूह” (कोरोना संकट में साथ खड़ा रहने का प्रयास) दिया है, इसी राहत समूह के तहत आज 11 बजे…
नौ जनपदों के अस्पतालों में पूर्व की भांति होगा अब इलाज, जानिए खबर
प्रदेश के चुनिंदा अस्पतालों में ही होगा कोविड-19 का इलाज देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कहा है कि कोविड-19 के दृष्टिगत पहाड़ी जनपदों में स्वास्थ्य संबंधी और प्रदेश में अर्थव्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिये कुछ निर्णय लिए गए हैं। 9 पहाड़ी जनपदों के अस्पतालों में पूर्व की भांति होगा अब इलाज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के जो 09 पहाड़ी जनपद है, जिनमें कोई भी कोविड-19 का मरीज नहीं है, वहां अस्पताल अब पूर्व की भांति खुल जाएंगे और आम जनता का इलाज जैसे पहले करते थे उनका इलाज उन अस्पतालों के माध्यम से कल…
महापौर सुनील उनियाल गामा को श्री खाटू श्याम समिति द्वारा किया गया सम्मान, जानिए खबर
देहरादून | मां बृजेश्वरी जोगमाया मंदिर समिति एवं महाकाल के दीवाने संस्था द्वारा चलाई जा रही सांझी रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा इस अवसर पर उन्होंने चल रहे समाजिक कार्यों का जायजा अध्यक्ष रोशन राणा से लिया इस अवसर पर महापौर को एवं मां बृजेश्वरी योग माया समिति एवं महाकाल के दीवाने संस्था को श्री खाटू श्याम समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया और महापौर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन भी किया गया।
खेतों में बर्बाद हो रही स्ट्रॉबेरी की फसल, जानिए खबर
नैनीताल । लॉकडाउन के चलते सभी औद्योगिक इकाई, पर्यटन समेत अन्य कारोबार प्रभावित हो गए हैं। इसका असर नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। यहां ज्योलीकोट, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में खड़ी फसल खेतों में ही खराब होने की कगार पर है। ज्योलीकोट की स्ट्रॉबेरी भी इससे अछूती नहीं है। स्ट्रॉबेरी खेतों में ही बर्बाद हो रही है। काश्तकार मायूस नजर आ रहे हैं। नैनीताल का ज्योली गांव स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए जाना जाता है। यहां उगने वाली स्ट्रॉबेरी नैनीताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा, रामनगर समेत आसपास के सभी पर्यटक स्थलों तक भेजी…
केंद्र में उत्तराखंड का डंका, राज्य की 3 पंचायतों को मिला सम्मान
देहरादून । 24 अप्रैल को हर साल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड में पंचायती राज विभाग के अधीन 3 ग्राम पंचायतों को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। उत्तराखंड पंचायती राज विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से उत्तराखंड की 3 ग्राम पंचायतों को अलग-अलग पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इन ग्राम पंचायतों को केंद्र द्वारा सम्मान राशि भी दी जानी है। उत्तराखंड की हरिद्वार जिले की खेड़ली ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय…






























