जरूरतमंदों के लिए महिलाएं घर में बना रही हैं मास्क
देहरादून । रामगढ़िया सभा के तत्वावधान में रामगढ़िया बिरादरी की महिलाएं अपने घरों में जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरण के लिए काटन के मास्क बनाने का कार्य कर रही है। रामगढ़िया सभा एक धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है जिसका एक मुख्य उद्देश्य निर्धन एवं जरुरतमंदों का सहयोग करना है। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लाक डाउन में मास्क पहनना सभी के लिए आवश्यक होने के कारण संस्था द्वारा निर्णय लिया गया कि बिरादरी की महिलाएं जो सिलाई का कार्य जानती है स्वेच्छा से अपना सहयोग प्रदान कर सेवा का कार्य कर रही हैं। सभा के प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा…
प्रदेश के विकास में सहयोगी बने प्रवासी उत्तराखंडवासी – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने पौङी गढ़वाल के प्रवासियों को भेजे पत्र देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोविड-19 की वैश्विक महामारी के अवसर पर अपनी जन्मभूमि पर लौटे प्रवासी उत्तराखंड वासियों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की है। देश में लॉक डाउन के चलते अपने गांव को लौटे प्रदेश वासियों से गढ़वाली भाषा में प्रेषित पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा है कि हमारे प्रवासी भाइयों ने देश व विदेश में रहकर अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा है कि अब वह यही कार्य अपने घर गांव में भी कर सकते हैं,…
देहरादून : नौ महीने के बच्चे ने छह दिन में जीती कोरोना से जंग
देहरादून । प्रदेश की राजधानी राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित नौ महीने के बच्चे ने छह दिन में कोरोना की जंग जीत ली है। यह बच्चा उत्तराखंड में कोरोना से सबसे कम समय में स्वस्थ होने वाला मरीज बन गया है। इससे पहले एक प्रशिक्षु आईएफएस सात दिन में कोरोना से ठीक हुआ था। अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि बच्चे की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी में जमात से लौटे नौ महीने के बच्चे…
मदद : मजदूरों को बड़कोट पुलिस ने करवाया भोजन
उत्तरकाशी । मजदूरों को ठेकेदार द्वारा खाने की व्यवस्था नहीं किये जाने पर छह मजदूर उत्तरकाशी के नाकुरी से पैदल ही अपने घर सहारनपुर के लिए निकले। जिन्हें बड़कोट में पुलिस ने रोककर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा उनके खाने की व्यवस्था की। साथ ही पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध मजदूरों की व्यवस्था न करने पर मुकदमा दर्ज कर दिया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में लगे लॉकडाउन को एक महीना हो गया है और सभी कार्य भी ठप हैं। जिसके कारण काम नहीं मिलने से मजदूरों के सामने खाने की समस्या खड़ी हो रही है और लॉकडाउन के…
डॉक्टर , प्रशासन , पुलिस व सामाजिक संगठन की भूमिका रही अहम : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिये प्रदेशवासियों को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कोरोना वारियर्स पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रदेशवासियों ने भी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग किया है। उसी का परिणाम है कि हम राज्य में कोरोना संक्रमण बढने की दर को काफी कम रखने में सफल रहे हैं। आमजन का इसी प्रकार साथ मिलता रहा तो कोरोना के खिलाफ लम्बी लङाई में अवश्य जीतेंगे। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए…
मोदी किचन के माध्यम से धर्मपुर में लगातार सेवाभाव जारी, जानिए खबर
देहरादून | धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही मोदी किचन का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक विनोद चमोली एवं मंडल अध्यक्ष धर्मपाल इस अवसर पर विधायक ने सभी को बढ़-चढ़कर सेवा करने के लिए हौसला अफजाई करते हुए कहा कि भविष्य में भी यह सेवा ऐसे ही चलती रहनी चाहिए। ठाकुर रवि राज और एवं विजय के द्वारा चलाई जा रही मोदी किचन से रोजाना 200 से 300 लोगों का प्रतिदिन खाने की व्यवस्था की जा रही है । कच्ची राशन की व्यवस्था पिछले 15 दिनों से जारी है और कई जरूरतमंदों को कच्चा राशन भी पहुंचाया गया है रोजाना…
डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा प्रथम : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महामारी अधिनियम में संशोधन का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में फ्रंटलाईन में कार्यरत हमारे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा मिलेगी। यह दुर्भाग्य की बात है कि अपनी जान को खतरे में डालकर हमारी जान बचाने वाले चिकित्सकों के साथ कुछ लोग दुर्व्यवहार करते हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम अपने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को विश्वास दिलाते हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।…
कोरोना संक्रमण रोकने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में कोविड-19 पर नियंत्रण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रियायतें दी जाए।कोविड-19 के मामले पूरे भारत में जहां औसतन 7.5 दिनों में दोगुने हो रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में 26.6 दिन में दोगुना हो रहे हैं। इस दृष्टि से उत्तराखंड कहीं बेहतर स्थिति में है। इस दृष्टि से कोरोना संक्रमण रोकने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, सफाई एवं पुलिस के कार्यों पर संतोष व्यक्त…
प्राइवेट स्कूलों को फीस माफ करने के लिए नहीं कहेगी सरकारः शिक्षा मंत्री
देहरादून । उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कोरोना के दौरान शिक्षा व्यवस्था, सरकार की तैयारियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान आ रही हर तरह की समस्याओं पर उनकी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। किसी भी तरह से जनहित के साथ खिलवाड नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा जो अभिभावक सक्षम और सामर्थ्यवान हैं, वो समय पर फीस जमा कराएं। प्राइवेट स्कूलों के हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के बारे में भी लोग सोचें। उन्होंने कहा कि इस समय हर आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति को समाज…
कौमी एकता का मिशाल पेश किये, जानिये खबर
हरिद्वार । बकरा मार्किट मोहल्ला केतवाड़ा में मुस्लिम समाज ने सफाई कर्मचारियों का उनके कार्यों के लिए कौमी एकता की मिशाल कायम करते हुए सफाई कर्मचारियों को फूल मालाएं मास्क व देकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता नरेश शर्मा,बाबर खान ,मुबारक गोड़, पप्पन कुरैशी ने कहा कि करोना जैसी महामारी के खिलाफ क्षेत्र के सभी लोग एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं साथ ही अपने कॉलोनी में हर प्रकार के जन जागरण अभियान चला रहे है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घडी में उन सभी लोगों की सराहना करते है जो इस मुसीबत की घड़ी में अपने घरों से…





























