प्रेस क्लब चुनावः देवेंद्र सती निर्विरोध अध्यक्ष व संजीव कंडवाल बने महामंत्री बने
देहरादून । उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में रविवार को हुए मतदान में कोषाध्यक्ष पद पर इंद्रेश कोहली विजयी रहे। उन्हें दीपक फस्र्वाण ने कड़ी टक्कर दी। कोहली कांटे के मुकाबले में पांच वोटों से जीते। इंद्रेश कोहली को 114 और दीपक फस्र्वाण 109 को वोट मिले। तीन मत अवैध पाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में संदीप त्यागी, अभय कैंतुरा, मानव भंडारी, अभिषेक मिश्रा, नवीन कुमार, केदार दत्त, प्रवीन डंडरियाल, गौरव गुलेरी व राजू पुसोला विजयी रहे, नारायण परगाईं चुनाव हार गए। नारायण परगाईं को 119 मत मिले। अभय कैंतुरा को-175, मानव भंडारी-170, अभिषेक मिश्रा-152, नवीन कुमार-148, संदीप त्यागी-143,…
जरा हटके : 100 साल का हुआ प्राथमिक विद्यालय खल्ला-मंडल
चमोली। दशोली ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खल्ला-मंडल ने अपने सृजन के 100 साल पूरे कर दिये हैं। ठेठ पहाड़ में विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव के बाबजूद भी इस प्राथमिक विद्यालय से निकले छात्रों ने समाज, देश, शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है। विद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों ने विस्तार से यह जानकारी नयी पीढ़ी को दी। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय खल्ला-मंडल का शताब्दी समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने विद्यालय भवन के जीर्णाद्धार का भरोसा दिलाते हुए छात्रों…
प्रियंका गांधी के अभद्रता पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, जानिए खबर
देहरादून । उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ आज उत्तराखंड के कांग्रेसियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था, कांग्रेसियों ने राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन कर पीएम मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला दहन किया। लखनऊ में कल प्रियंका गांधी के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ आज देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां उन्हें संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री…
योग के साथ पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने का लिया संकल्प
ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन में आयोजित फाउंडेशन योग कोर्स का समापन हुआ। फाउंडेशन योग कोर्स में भारत, अमेरिका, जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, लंदन सहित विश्व के कई देशों से आये योग जिज्ञासुओं परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती से आशीर्वाद लेकर विदा हुये। योग जिज्ञासुओं ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व स्तर पर स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया।परमार्थ निकेतन में आकर योग जिज्ञासु ने योग, ध्यान की विभिन्न विधायें एवं आध्यात्मिक सत्संग का लाभ लिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा…
भाजपा ने कानून के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा रैली
देहरादून । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देशभर में हो रहे विरोध के बीच देहरादून में रविवार को भाजपा और हिंदू संगठनों ने इसके समर्थन में तिरंगा यात्रा रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। भाजपा कार्याकर्ताओं की शक्ति प्रदर्शन रैली में भीड़ जुटने से सड़कों पर चारों तरफ जाम लगा रहा। रैली परेड मैदान से चलकर एस्लेहॉल से होते हुए गांधी पार्क और पल्टन बाजार पहुंची। यहां प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह के समर्थन में खूब नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट…
ऋषिकेश बनेगा सोलर स्मार्ट सिटी,जानिए खबर
देहरादून । उत्तराखंड अपनी सुंदरता और विशेषताओं के लिए ऋषिकेश पूरे देश में अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां के प्राकृतिक नजारे, नदी, पहाड़, झरने आदी हर किसी का मन मोह लेते हैं। यही वजह है कि उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। बहरहाल, इन दिनों अंतरराष्ट्रीय योग कैपिटल ऋषिकेश को सोलर स्मार्ट सिटी बनाने के लिए तैयारी शुरू हो रही है। इसके लिए प्रोजेक्ट भी तैयार कर लिया गया है। उत्तराखंड सरकार और नगर निगम ऋषिकेश एक साथ मिलकर स्मार्ट ग्रुप सोलर सिटी के रूप में ऋषिकेश को विकसित करने की तैयारी में है। इससे विश्व के लोगों…
कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत
देहरादून । जनपद टिहरी में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खाड़ी-गजा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक टाटा सूमा टिहरी की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में सुनील सकलानी, पुत्र…
रोटी डे क्लब नववर्ष पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाएगी मुस्कान
रोटी डे क्लब हर वर्ष मनाती है रोटी दिवस महोत्सव देहरादून | रोटी डे क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव द्वारा प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि हर साल की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष पर 1 जनवरी 2020 को गरीब बच्चों के लिए रोटी दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव ने बताया रोटी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को भरपेट भोजन खिलाना है और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है एकता विहार देहरादून में रोटी दिवस महोत्सव में गरीब बच्चों ने डीजे की धुन पर खूब मस्ती के साथ बच्चों को…
दृष्टि दिव्यांग छात्रा गीता बनी “बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल 2019”
देहरादून | राष्ट्रीय दृष्टिदिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के आदर्श विद्यालय के वार्षिक खेलकूद में पूर्ण दृष्टि दिव्यांग छात्रा गीता बनी “बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल 2019” वही अल्प दृष्टि दिव्यांग की श्रेणी में छात्रा तारा पटवा ने जीता”बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल(बी-2/3)-2019 बेस्ट स्पोर्ट्स बॉय(बी-2/3)-2019 कक्षा 12 के गंभीर सिंह चौहान बेस्ट स्पोर्ट्स बॉय(बी-1) कक्षा 11 के शिवम सिंह नेगी बने | आज के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नचिकेता राउत रहे । जिन्होंने अपने संबोधन में खेलों की अहमियत पर जोर दिया तथा सभी हिस्सा लेने को कहा। वही विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित शर्मा तथा विद्यालय के…
गरीबो को सरकार द्वारा सुविधाए पहुंचाने के लिए मिशन खुशियां उचित माध्यम: सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रामलीला मैदान सितारगंज में मिशन खुशियां फेज-2 एवं एप्प के लोकार्पण कार्यक्रम को मोबाईल फोन से सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब लोगों को सरकार द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही हैं वह पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए मिशन खुशियां उचित माध्यम है। इस अभियान में सर्वे के तहत जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक योजनाओं का लाभ नही मिल पाया है उन्हें योजनाओं का लाभ अब जिला प्रशासन द्वारा इस योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा, इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने…






























