Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



विकेश सिंह नेगी ने सरकारी विभागों में फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे उर्दू अनुवादकों को लेकर किया खुलासा

देहरादून । समाजसेवी विकेश सिंह नेगी ने सरकारी विभागों में फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे उर्दू अनुवादकों को लेकर खुलासा किया। उत्तराखंड में उर्दू अनुवादकों के बिना पद के फर्जी तरीके से नौकरी करने को लेकर उन्होंने नैनीताल हाईकोर्ट में क्यू वांरटोरिट दायर की हुई है। विकेश सिंह नेगी मुख्यमंत्री दरबार से लेकर नैनीताल हाईकोर्ट तक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। समाजसेवी विकेश सिंह नेगी कहते हैं कि आरटीआई के माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ कि आबकारी ही नहीं उत्तराखंड के कई विभागों में उर्दू अनुवादक सालों से बिना पद के फर्जी तरीके से…

Read More

ई-चालान ऐप एवं उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई ऐप हुआ लॉच, जानिए खबर

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को पुलिस लाईन, देहरादून में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम-2020 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-चालान ऐप एवं उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई ऐप को लॉच किया। इस व्यवस्था के शुरू होते ही प्रदेश के सभी 13 जनपदों में ई-चालान व्यवस्था शुरू हो गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जनपदों के लिए इन्टरसेप्टर भी रवाना किये। मुख्यमंत्री के समक्ष ई-चालान के लिए यातायात निदेशक केवल खुराना एवं एसबीआई के डीजीएम बी.एल सैनी ने एमओयू हस्ताक्षरित किया। ई-चालान व्यवस्था लागू होने से…

Read More

उत्तराखंड : बाल-बाल बचे मुख्य न्यायाधीश

देहरादून। देवप्रयाग तीर्थ में संगम स्थल पर गंगा पूजन के लिए पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन का पांव अचानक फिसल गया। साथ चल रहे सीओ प्रमोद शाह ने उन्हें तुरंत पकड़कर संभाला। जिससे वह नदी में गिरने से बाल-बाल बच गए। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश आर रंगनाथन अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग तीर्थ दर्शन को पहुंचे। दक्षिण भारत में भगवान रघुनाथ की विशेष महत्ता के चलते उन्होंने श्रीरघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मुख्य पुजारी सोमनाथ भट्ट से आदिगुरु शंकराचार्य और मंदिर के बारे में जाना। उसके बाद वह संगम स्थल पर गंगा पूजन और दर्शन के लिए…

Read More

उत्तराखंड सरकार : लापता जवान राजेंद्र सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेषकार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष खेमसिंह पाल ने शनिवार को 11वीं गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उनके परिवार की कुशल क्षेम पूछी। विशेषकार्याधिकारी श्री पंवार ने लापता जवान हवलदार राजेन्द्र सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता का चैक देते हुए कहा कि सरकार हवलदार राजेंद्र सिंह के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 11 फरवरी को देहरादून स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती 11वीं गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी की कुशल…

Read More

सीएम त्रिवेन्द्र ने उद्यमियों के सुझावों पर त्वारित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उद्यमियों से मेरा सामाजिक दायित्व (माई सोसियल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को सुविधायुक्त वातावरण प्रदान करने, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये भी सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को सचिवालय में इंडस्टस्ट्रीज एशोसियेशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू) के प्रतिनिधियों एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ एशोसियेशन की समस्याओं एवं सुझावों पर कार्यवाही किये जाने सम्बन्धी बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल नीतियां निर्धारित किये जाने…

Read More

उत्तराखंड : किसानों के लिए मंडी में फसल पहुंचाने की अनिवार्यता होगी खत्म

देहरादून । त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में कई अहं फैसले लिए गए। बैठक में सरकारी कर्मचारियों को राज्य आयुष्मान योजना के दायरे में लाने के फैसले पर मुहर लगी। किसानों के लिए मंडी में फसल पहुंचाने के लिए अनिवार्यता खत्म होगी। किसान अपने दामों पर कहीं भी फसल बेच सकेंगे। एसडीआरएफ में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति पांच साल से बढ़ाकर सात साल की गई है। बैठक में 14 प्रस्ताव पेश किए गए जिनमें से सभी पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में भारत सरकार के द्वारा…

Read More

निपवेड के आदर्श विद्यालय में मनाया गया साइंस डे

देहरादून | राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में साइंस डे बड़े ही धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। जिसकी सभी व्यवस्था साइंस विषय के अध्यापक राकेश अंथवाल व संदीप कुमार ने की ।कार्यक्रम में विज्ञान विषय पर व्याख्यान,साइंस क्विज तथा साइंस गेम का आयोजन किया गया।इसमें दृष्टदिव्यांग बच्चों ने खूब रुचि दिखाई। साइंस पढ़ रहे दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने अपने व्याख्यान में रोज़मर्रा की जिन्दगी में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही साथ शिक्षकों ने भी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कई विषयों पर अवेरनेस भी जगाई। प्रकृति और पर्यावरण को लेकर भी…

Read More

सहसपुर : छात्रों ने जाना पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में

विकासनगर। स्कूली छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण करवाकर सहसपुर पुलिस ने पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने एमवी एक्ट के साथ-साथ नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। थाना सहसपुर जनपद में थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में छात्र व छात्राओं को पुलिस कार्य प्रणाली व जनसहभागिता से पुलिस की छवि को उत्कृष्ट बनाए जाने हेतु सड़क सुरक्षा व यातायात सुचारू रखने के दृष्टिगत जन-जागरुकता, एमवी एक्ट के अधीन नियमो/मानको की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात नियन्त्राण एवं वर्तमान मंे विद्यार्थियांेे में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने व रोकथाम करने हेतु…

Read More

सीएम त्रिवेन्द्र ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का किया शिलान्यास

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटी पार्क देहरादून मेंउत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन के निर्माण के लिए आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। उत्तराखण्ड भूकम्प के दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इससे आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए सुविधा होगी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के इस भवन को ग्रीन बिल्डिंग कन्सेप्ट पर बनाया जाएगा। यह देश का इस तरह का आपदा प्रबंधन के लिए दूसरा भवन होगा। इस भवन में 06 फ्लोर बनाए जायेंगे। जिनमें प्रशिक्षण हॉल, कांफ्रेंस हॉल, स्टेट ऑपरेशन इमरजेंसी…

Read More

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पद पर छह लोगों ने किया नामांकन

देहरादून।। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के लिए आठ मार्च को होेनेे जा रहे चुनाव को बृहस्पतिवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने भी नामांकन पत्र भर दिया है। इनके मैदान में उतरते ही चुनाव दिलचस्प हो गया है। इनकी मौजूदगी से सारे समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इस पद के लिए छह लोगों ने नामांकन किया है। शुक्रवार को नामांकन की स्क्रूटनी होगी।  कॉन्वेंट रोड स्थित सीएयू कार्यालय में बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। पहला नामांकन संजय गुसाईं ने भरा। उसके बाद दोपहर करीब एक बजे महिम वर्मा नामांकन करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते…

Read More