Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



योग के साथ पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने का लिया संकल्प

ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन में आयोजित फाउंडेशन योग कोर्स का समापन हुआ। फाउंडेशन योग कोर्स में भारत, अमेरिका, जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, लंदन सहित विश्व के कई देशों से आये योग जिज्ञासुओं परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती से आशीर्वाद लेकर विदा हुये। योग जिज्ञासुओं ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व स्तर पर स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया।परमार्थ निकेतन में आकर योग जिज्ञासु ने योग, ध्यान की विभिन्न विधायें एवं आध्यात्मिक सत्संग का लाभ लिया।  स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि योग, सार्वभौमिक है और भारत तो योग का जन्मदाता है। योग, आत्मा से परमात्मा का मिलन कराता हैय साथ ही दुनिया की विभिन्न संस्कृति का मिलन कराता है तथा विश्व एक परिवार है कि शिक्षा देता है।’’योग, केवल एक अभ्यास ही नहीं बल्कि जीवन जीने का विज्ञान है। जीवन एक यात्रा है और यह यात्रा सतत चलती रहती है बाहर भी चलती है और भीतर भी बाहर की यात्रा में वातावरण की स्वच्छता का ध्यान रखे तथा भीतर की यात्रा में विचारों की स्वच्छता का ध्यान रखे। स्वामी जी ने कहा कि योग के माध्यम से जीवन में एकत्व और सद्भाव आता है। हम सभी एक-दूसरे के सहयोगी बने, उपयोगी बने और योगी बने यही योग हमें संदेश देता है। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि योग, हमें सम्यक् भाव से पूरी दुनिया से जुड़ना और जोडना सीखाता है। योग और ध्यान में वह पावर है जो तनाव मुक्त जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होने कहा कि माँ गंगा के पावन तट पर योग करे और जीवन को स्वस्थ बनायें। साध्वी जी ने कहा कि परमार्थ निकेतन आश्रम ने भारत की संस्कृति को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। फाउंडेशन योग कोर्स में अमेरिका से योग जिज्ञासु एलिस, क्रिस्टिनी मेवार्ड, मौरिन ली ओहरा, कारेन माइकल, डोमेनिक डिमारो, जाॅन माइकेन, डेनिश लिली, रोस मिल्स, जील सराजोय, रोबिन नलानी, डायना प्लेटिका, कारिन मोन्टो मेरी, अन्ड्री सी बर्क, केली एन बेल्जिक, ब्रिटनी नोसील, लेरी एलिजाबेथ मेरिली जेन, जे डेरिन, पमेला एलिजाबेथ, सारा ग्रिन्डील, हेल्मेट वार्नर और अन्य योग जिज्ञासुओं ने विश्व ग्लोब का जलाभिषेक कर जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave A Comment