Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



प्रियंका गांधी के अभद्रता पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, जानिए खबर

देहरादून । उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ आज उत्तराखंड के कांग्रेसियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था, कांग्रेसियों ने राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन कर पीएम मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला दहन किया। लखनऊ में कल प्रियंका गांधी के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ आज देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां उन्हें संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं इसलिए ये दोनों नेता अपने भाषणों और वक्तव्यों में जहर उगलने का काम करते हैं।  उन्होंने कहा कि जब एक प्रधानमंत्री अपने भाषणों में यह कह सकते हैं कि दंगा और हिंसा करने वालों को उनकी वेष भूषा से पहचान सकते हैं व एक मुख्यमंत्री अपने भाषण में बदला लेने की बात कर सकता है तो इससे ज्यादा अराजकता फैलाने वाली क्या बात हो सकती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी की नेता के ऊपर अगर मोदी योगी के इशारे पर पुलिस अभद्रता कर सकती है तो इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि देश की राजनीति को बीजेपी किस ओर ले जाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों की तोपों संगीनों के सामने घुटने नहीं टेके तो मोदी योगी के दमन के आगे क्या झुकेंगे , उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोक्सी योगी की विदाई भी गांधीवादी तरीके से संघर्ष के माध्यम से करेगी। संबोधन के बाद प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मोदी योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस मुख्यालय से एश्ले हाल पहुंचे जहां जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मोदी योगी के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शन में सूर्यकांत धस्माना, मातबर सिंह कंडारी, विजय सारस्वत, राजकुमार,सरिता आर्य, लाल चंद शर्मा, राजीव महऋषि,महेश जोस्राही, जगदीश धीमान,संजय काला,जेश चमोली, अमित भंडारी,अर्जुन सोनकर,उर्मिला थाप,डॉक्टर बृजेन्द्र पाल, ताहिर, विकास नेगी, आशीष रतूड़ी, आशीष काण्डपाल, उदयवीर मल्ल, राजेश चैधरी, जगदीश धीमान, कैलाश अग्रवाल, भसीन, जाकिर, नन्दू, आनन्द त्यागी, अनुज काम्बोज, अनमोल चैहान, राजीव पुंज, गुरू कौशल, विनोद कुमार, आनन्द जगूड़ी, विरेन्द्र सिंह नेगी, अरूण पासी, आशीश अग्रवाल आदि शामिल रहे। 

Leave A Comment