महोत्सव “हौसला” में प्रतिभाग किया
अल्मोड़ा । अधीक्षिका राजकीय बाल गृह किशोरी माया पाण्डे ने बताया कि राजकीय बाल गृह किशारी अल्मोड़ा में निवासरत् 08 बालिकायें, 02 अध्यापिकाओं के संरक्षण में जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित महोत्सव ‘‘हौसला-2019‘‘ में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम 19 दिसम्बर को आयोजित हुआ। इस महोत्सव में बालिकाओं द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति दी गयी। बालिकाओं ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रस्तुतिया दी। जिससे जनपद में स्थित किशोरी सदन एवं महिला कल्याण विभाग का नाम रौशन किया। अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी…
नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति ने आयोजित किया चिकित्सा शिविर
देहरादून । नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति शास्त्रीनगर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर चंडीप्रसाद पंचकर्मा, योगा, फिजियोथैरेपी संस्थान में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के अध्यक्ष दायित्वधारी घनानंद उपस्थित रहे। शिविर सुबह दस बजे शुरु हुआ, जो कि सांय चार बजे तक चला। चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श भी चिकित्सकों द्वारा दिया गया। इस मौके पर विकलांगों को कृत्रिम अंग, बैशाखी, कैलिपर, कान की मशीन, आंख के चश्मे, बुजुर्गों…
पत्रकार संजय श्रीवास्तव को भारत समाज रत्न सम्मान से नवाजा गया, जानिए खबर
देहरादून । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत समाज रत्न सम्मान का आयोजन इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में हुआ। कार्यक्रम को भारत सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने सम्बोधित करते हुए कहा यह सम्मान लोगों को अच्छे कार्य करने की ऊर्जा देता है उन्होंने सम्मान पाने वाले लोगो को कहा कि सम्मान पाने से बड़ा सम्मान को जिंदा रखना है इसलिए आप सब की जिम्मेदारियां और बढ़ गई है। अठावले ने कहा आज के माहौल में शांति सद्भाव कायम रखना हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। उत्तराखंड से सामाजिक सरोकारों से सम्बंध रखने वाले और समाज को समर्पित…
उत्तराखंड राज्य को कृषि कर्मण पुरस्कार , जानिए खबर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को दी बधाई देहरादून | उत्तराखंड राज्य को अब कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार के चुना गया | उत्तराखण्ड राज्य को वर्ष 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-II में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृषि कर्मण पुरस्कार दिये जाने के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार आगामी 03 जनवरी, 2020 को बंगलौर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रदान किया जायेगा। इस बात की जानकारी स्वयं केन्द्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को दी। केन्द्रीय…
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने टाटा ग्रुप को राज्य के विकास में सहभागिता के लिए किया आमंत्रित
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एन. चंद्रशेखरन चैयरमैन, टाटा सन्स और बनमाली अग्रवाल, अध्यक्ष, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस एंड एयरोस्पेस-टाटा सन्स, से भेंट कर राज्य के विकास में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के लिए राज्य सरकार ने बहुत से महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। मुख्यमंत्री ने टाटा के प्रतिनिधिमण्डल को उत्तराखण्ड आकर विशेष तौर पर पर्यटन, ऊर्जा व विनिर्माण में निवेश की असीमित सम्भावनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उत्तराखण्ड सरकार व टाटा ग्रुप के अधिकारियों ने उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। टाटा ग्रुप और उत्तराखण्ड सरकार…
शर्मनाक : नाबालिग के साथ नाना ने किया दुष्कर्म
अल्मोड़ा । अल्मोड़ा की तहसील सोमेश्वर के अंतर्गत एक गांव की किशोरी के साथ उसके रिश्ते के नाना द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के अस्पताल में जांच कराने पर किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि पर मामला खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक किशोरी के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। किशोरी भी वहां अपने माता-पिता के साथ ही रहती थी। बीते दिनों उसे पीलिया हो गया। पीलिया को झड़ाने के लिए परिजनों ने उसे करीब एक माह पहले गांव भेज दिया था। पिछले कुछ दिनों से उसका स्वास्थ्य लगातार…
फांसी लगाकर की आत्महत्या
देहरादून । विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा रसूलपुर में एक आम के बगीचे में आम के पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर तत्काल चैकी प्रभारी बाजार मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तो एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। जानकारी करने पर मृतक की शिनाख्त खड़क बहादुर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मृतक खड़क बहादुर का यूटिलिटी वाहन का चालक होना तथा परिवार सहित ग्राम दंडगाण गांव तहसील मोरी में रहना तथा अपनी पत्नी के साथ ग्रह कलेश होने के कारण प्रथम…
फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने फिल्मकारों को कण्डाली की जैकेट भेंट की देहरादून | मुम्बई में जाने माने फिल्मकारों ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और राज्य की फिल्म नीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जल्द ही फिल्मकारों का एक दल उत्तराखण्ड आएगा और विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वहां फिल्म शूटिंग की सम्भावनाओं का जायजा लेगा। मुख्यमंत्री ने मिलने आए फिल्मकारों को उत्तराखण्ड में कण्डाली (बिच्छु घास) से बनी जैकेट भेंट की। सभी ने जैकेट की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्राकृतिक रूप से…
सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, जानिए खबर
देहरादून | अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमावलियों के संबंध में किसी प्रकार की समस्या हो तो विभागीय अधिकारी कार्मिक विभाग में व्यक्तिगत रूप से आकर दिशा-निर्देश प्राप्त करें। अपर मुख्य सचिव, गुरूवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में सीधी भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा कर रही थीं। विगत नवम्बर माह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रत्येक माह की 9, 19 व 29 तारीख को भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। उसी क्रम में यह बैठक…
जन जागरूकता से ही होगा स्वच्छ भारत का निर्माणः स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय ’लीव नो वन बिहाइंड वैश्विक शिखर सम्मेलन’ का समापन हुआ इस अवसर पर छः धर्मो के धर्मगुरूओं यथा हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म, सिख धर्म और जैन धर्म, इस्लाम धर्म और क्रिश्चियन धर्म ने सहभाग किया। इस शिखर सम्मेलन में देश के लगभग 20 राज्यों से आये प्रतिभागियों ने स्वच्छता, स्वच्छ जल, शौचालय, मासिक धर्म सुरक्षा, तरल और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे विषयों जमीनी समस्याओं को प्रस्तुत किया। विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं ने भी अपने विचार और फेथ इन एक्शन के माध्यम से समाधान प्रस्तुत किये। विभिन्न धर्मो के धर्मगुरूओं ने हरित और सुन्दर…






























