Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मां नन्दा देवी महोत्सव 3 से 8 सितम्बर , जानिए खबर

नैनीताल। मां नन्दा देवी महोत्सव 3 सितम्बर से 8 सितम्बर तक धूम-धाम से मनाने हेतु जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। माॅ नन्दा देवी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचमी 3 सितम्बर दिन मंलगवार को 02 बजे रामसेवक सभा प्रांगण मंे महोत्सव का उद्घाटन होगा तथा सांय 8 बजे कदली वृक्ष पूजन होगा। षष्ठी 4 सितम्बर दिन बुद्धवार को प्रातः 07 बजे कदलीवृक्ष लाने हेतु सभा भवन से देवला मल्ला खेड़ा गोलापार के लिए प्रस्थान व अपरान्ह 3 बजे कदलीवृक्ष के साथ नगर भ्रमण व झांकिया निकाली जायेगी। सप्तमी 5 सितम्बर दिन बृहस्पतिवार…

Read More

आपदा प्रभावित गांवों का सीएम त्रिवेंद्र ने किया निरीक्षण

आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि शीघ्र उत्तरकाशी/देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को उत्तरकाशी जनपद के आराकोट पहुंचकर प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि के कारण आराकोट, माकुडी, टिकोची, किराणु, चीवां, बलावट, दुचाणु, डगोली, बरनाली, गोकुल, मौंडा गांव का स्थलीय एवं हेलीकाॅप्टर से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र आराकोट में दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों से मिले और ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने आराकोट इंटर कालेज में बनाए गए बेस कैंम्प व दैवीय आपदा से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन छात्रसंघ चुनाव में सुनिश्चित करेंः डीएम

Doon

देहरादून । देहरादून जिले के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम को लेकर आज यहां जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं चीफ प्रोक्टर की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अुनरूप लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर छात्रसंघ चुनावों को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने के निर्देश महाविद्यालयों के प्राचार्यो को दिए। बैठक में उन्होने बताया कि छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत् नामांकन प्रक्रिया समाप्ति के पश्चात सभी प्रत्याशियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन…

Read More

चन्द्रकुंवर की जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया धूमधाम से , जानिए खबर

doon

रुद्रप्रयाग। चन्द्रकुंवर बत्र्वाल स्मृति शोध संस्थान समिति द्वारा हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बत्र्वाल का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्वर्गीय हरिदत्त बेंजवाल राइंका अगस्त्यमुनि में आयोजित कार्यक्रम में कवि की प्रतिमा पर माल्र्यापण और दीप प्रज्जवलन के साथ ही दो दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कुमाऊंनी साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘हिमवन्त साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दास सेवा मण्डल द्वारा बेलपत्र के पौधे भी रोपे गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के प्राचार्य प्रो जीएस रजवार ने…

Read More

मां गंगा है मोक्षदायिनी : स्वामी कैलाशानंद

ganga

हरिद्वार । श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि मां गंगा मोक्षदायिनी है। जो युग युगांतर से कलकल बहकर प्राणीमात्र का उद्धार करती चली आ रही है। मां गंगा को स्वच्छ रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि मां गंगा का जल मात्र नही बल्कि अमृत है। जिसके आचमन मात्र से ही व्यक्ति के जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है और व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार हो जाता है। युगों युगों से…

Read More

उत्तराखंड : आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

uk

देहरादून । उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के अन्तर्गत ग्राम माकुड़ी, आराकोट, मोल्ड़ा, सनेल गांव, टिकोची एवं दुचाणु जोटाई गोकुल, में अतिवृष्टि/बादल फटने से 10 लोगों की मौत हुई है, 06 लोग लापता हैं। 04 घायलों को एयरलिफ्ट कर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सचिवालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी ने बताया कि सोमवार अपराह्न 01.00 बजे तक की सूचना के अनुसार अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि डाॅ. आर.सी. आर्य…

Read More

एनसीएपी में के जरिये से दून को वायु प्रदुषण कम करने की दिशा में मिलेगा लाभ

anup

देहरादून । गति फाउंडेशन ने देहरादून को केन्द्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) में शामिल किये जाने का स्वागत किया है। एनसीएपी भारत सरकार की वायु प्रदुषण से निपटने के लिए सबसे प्रभाशाली योजना है। एनसीएपी के तहत सम्मिलिति शहरों को चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2024 मे 2017 की बेसलाइन तुलना से 20 से 30 प्रतिशत वायु प्रदुषण कम करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समग्र सिटी एयर एक्शन प्लान बनाने पर काम करना पड़ेगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि इससे देहरादून में बढ़ रहे वायु प्रदूषण से निपटने में सहायता मिलेगी।…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि को लेकर अमित शाह से की भेंट

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में नार्थ ब्लाॅक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से हुई जन-धन हानि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दैवीय आपदा से इस वर्ष राज्य के विभिन्न स्थानों पर 32 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार लगभग 175 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त स्थानों पर संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश में आपदा की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट देने के…

Read More

दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ, जानिए खबर

dun

देहरादून । दून स्थित चित्रकार और फोटोग्राफर मानस लाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी की आज पेसिफिक मॉल में शुरुआत हुई । यह प्रदर्शनी विश्व फोटोग्राफी दिवस को चिह्नित करने के लिए आयोजित की गई थी, जो 19 अगस्त को है। मानस द्वारा दुनिया भर में खींची हुई 27 तस्वीर इस प्रदर्शनी का हिस्सा रहीं। तस्वीरों को दुनिया भर में क्लिक किया गया है। दून इंटरनेशनल स्कूल, वेलहम बॉयज स्कूल, पुरकल यूथ डेवलपमेंट सोसाइटी और कासिगा स्कूल जैसे शहर के कई स्कूलों के शिक्षक और छात्र प्रदर्शनी देखने आए। प्रदर्शनी की मेजबानी करने के पीछे एक मकसद था कि…

Read More

अप्रत्याशित फीस बढ़ाने पर भड़के संयुक्त अभिवावक संघ , जानिए खबर

doon

देहरादून । संयुक्त अभिवावक संघ उत्तराखण्ड के मुख्य संरक्षक एंव पदाधिकारियों ने दो निजी मेडिकल कालेज/विश्वविद्यालय द्वारा एमबीबीएस व एमडी के शुल्क ढांचे में अप्रत्याशित फीस वृद्वि किए जाने पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि फीस वृद्धि को शीघ्र वापस लिया जाए। रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त अभिवावक संघ के मुख्य संरक्षक रवीन्द्र जुगरान ने कहा कि एमबीबीएस व एमडी के शुल्क ढांचे में अप्रत्याशित फीस वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इसको वापस नहीं लिया तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। साथ ही अदालत/न्यायालय का…

Read More