Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



जम्मू-कश्मीर में शहीद संदीप थापा को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

cm uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में शहीद हुए तीसरी गोरखा राइफल के लांस नायक संदीप थापा के राजावाला, देहरादून स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हर सम्भव सहयोग करेगी। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, मुन्ना सिंह चौहान, जिलाधिकारी देहरादून सी. रविशंकर एवं एस.एस.पी अरूण मोहन जोशी ने भी शहीद लांस…

Read More

उत्तरकाशी में हुई भारी बारिश, जानिए खबर

uk

देहरादून । उत्तराखंड में भारी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। उत्तरकाशी के मोरी प्रखंड के आराकोट क्षेत्र में बीती रात्रि अतिवृष्टि से माकुड़ी, टिकोची, आराकोट एवं मौंडा गांव में भारी तबाही मच गई। ग्रामीणों के अनुसार इन गांवों के ऊपरी हिस्सों में बादल फटने से गाड़ गदेरे उफान पर आ गए, जिनसे कि भारी मलबा आया। माकुड़ी गांव में सरोजनी देवी पत्नी उपेंद्र सिंह की मलबे में दबने से मौत हो गई। इसी गांव में चतर सिंह का मकान भूस्खलन के मलबे में दफन हो गया। इस घर में परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। जिनका अभी तक कुछ…

Read More

शहीद संदीप थापा का पार्थिव शरीर पहुँचा दून , नम आखों हुई अंतिम विदाई

veer jawan

देहरादून । जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए देहरादून के लाल संदीप थापा का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर डेढ़ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा। खराब मौसम के कारण सेना के हेलीकॉप्टर को यहां पहुंचने में देरी हुई। संदीप की अंतिम यात्रा में लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, उन्हें नम आंखों से विदाई दी। सेना के जवानों, परिजनों और अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर सहसपुर लाया गया। दोपहर बाद सैन्य सम्मान के साथ उन्हें प्रेमनगर…

Read More

युवा किसानों को रोजगारपरक प्रशिक्षण जल्द : डीएम मंगेश

dm

किसान 27 अगस्त तक फार्म भरकर करें जमा रुद्रप्रयाग । सितम्बर माह से प्रारम्भ होने वाले यंग फार्मर स्कूल के आवेदन प्रपत्र समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों, न्याय पंचायत प्रभारियों व उद्यान सचल दल में उपलब्ध हैं। ऐसे नवीन कृषक जो कि 35 वर्ष से कम आयु वर्ग (युवक व युवती) को कृषि व कृषि सम्बद्ध क्षेत्रों (मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, रेशम आदि) में एक माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इच्छुक कृषक आवेदन फार्म भरकर 27 अगस्त तक नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र, न्याय पंचायत व उद्यान सचल दल में जमा करा सकते हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि आवेदकों के लिए…

Read More

देहरादून में गति फाउंडेशन ने किया ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सर्वे, जानिए खबर

gati

देहरादून । इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही वैश्विक स्तर पर ई-वेस्ट भी लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। देहरादून में भी ई-वेस्ट लगातार बढ़ रहा है। देहरादून स्थित एनवायर्नमेंटल एक्शन एंड एडवोकेसी ग्रुप गति फाउंडेशन ने हाल ही में देहरादून शहर मे ई-वेस्ट की स्थिति पर एक सर्वे करवाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि सर्वे में विभिन्न आयु वर्ग के स्त्री-पुरुषों को शामिल किया गया। सर्वे में 18-25 आयु वर्ग के 53 प्रतिशत, 26-40 आयु वर्ग के 31 प्रतिशत और 40-70 आयु वर्ग के 16 प्रतिशत…

Read More

शहीद हुए लांसनायक संदीप थापा की शहादत पर सीएम त्रिवेंद्र ने शोक व्यक्त किया

sandeep

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए लांसनायक संदीप थापा की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को हर संभव मदद की जायेगी।

Read More

देहरादून का लाल संदीप थापा हुए शहीद

uk

देहरादून । जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से हो रही भारी गोलाबारी में देहरादून का लाल शहीद हो गया है। संदीप थापा जम्मू-कश्मीर राजौरी के नौशेरा सेक्टर में लांस नायक के पद पर तैनात थे। सीमा पर तनाव के बीच भी संदीप डटे रहे और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर गए। सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सुबह 6.30 बजे से पाक की ओर से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारी शेलिंग जारी है। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।…

Read More

उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मध्य लम्बित मामलों का जल्द से जल्द हो निस्तारण : सीएम त्रिवेंद्र

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मध्य लम्बित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चंद्र पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि किसी विषय को जितना टाला जाता है, उतना ही जटिल हो जाता है। पिछले दो वर्षों में दोनों राज्य सरकारों के प्रयासों से बहुत से मामलों पर सहमति बनी है। अनेक मामलों को निस्तारित किया गया है। अब कुछ मामले शेष रह गए हैं, इन्हें भी आपसी सहमति…

Read More

“टिकटॉक” के साथ उत्तरखंड पुलिस ने मिलाया हाथ , जानिए खबर

tiktok

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने हाल ही में दुनिया के अग्रणी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक के साथ हाथ मिलाया है। यह साझेदारी राज्य के नागरिकों के साथ सीधे सम्पर्क बनाते हुये अपने दर्शकों के लिये सुरक्षा एवं सामाजिक प्रासंगिकता के संदेश को फैलाने के लिये उनके जारी मिशन के अनुरूप की गई है। उत्तराखंड पुलिस विभाग की ओर से यह कदम केरल पुलिस विभाग के टिकटॉक के साथ जुड़ने के बाद उठाया गया है। टिकटॉक धीरे-धीरे विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में बातचीत शुरू करने के लिये देश की पुलिस बल की एक आवाज बनकर उभर रहा है और साथ ही…

Read More

सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक : गति फाउंडेशन

gati foundation

देहरादून । एन्वायर्नमेंटल एक्शन एंड एडवोकेसी ग्रुप के रूप के कार्य कर रही संस्था गति फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर से देश मे सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा का स्वागत किया है। संस्था का कहना है इस अभियान की व्यापक और सतत शुरुआत उत्तराखंड राज्य मे स्थित सभी सरकारी कार्यलयों और शिक्षण संस्थाओं मे करने की जरूरत है। गति फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से इसका…

Read More