Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक दिवसीय ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।इसका आयोजन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज की टीम एवं एनसीसी के सौजन्य से किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उदय सिंह रावत ने रक्तदान शिविर में उपस्थित छात्रों और रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हमें विश्व के कल्याण के लिए समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान रक्त की कमी की वजह से कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के मौजूदा स्टाफ की भी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन प्रशंसनीय है एवं विश्वविद्यालय में इस तरह के शिविरों का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय इस तरह के शिविर का आयोजन कर समाज का कल्याण करने के लिए कृत संकल्प है। वहीं विश्वविद्यालय की डीन अकादमिक डॉ.मालविका कांडपाल ने कहा की रक्त दान केवल दान ही नहीं बल्कि लोगों की जिन्दगी को सवारने का बेहतरीन अवसर है। उन्होंने आगे कहा की ब्लड डोनेशन कैंप में लोगों को अपने अंदर की बीमारियों का भी पता चलता है। इस शिविर में विश्वविद्यालय के सभी कैंपस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान 1 दिन में 110 यूनिट रक्त का संकलन हुआ। इस रक्तदान शिविर के आयोजक मंडल में लेफ्टिनेंट डॉ. खिलेन्द्र, लेफ्टिनेंट अनुष्का काला, डॉ. शेफाली, मोहित चावला और विपिन शामिल रहे।कैंप में उपस्थित छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए वहाँ मौजूद शिक्षकों डीन (मानवीकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय) डॉ.सरस्वती काला के साथ ही डॉ. सुनील किस्टवाल, डॉ. मनोज जगुरी, डॉ. मनवीर नेगी, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. हितेंद्र ने  भी रक्तदान किया।

Leave A Comment