Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित

 

जस्‍पाल राणा  की स्मृति में हुआ आयोजन

देहरादून | आज 14 जून 2026 देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा आज उत्तराखंड के गौरव एवं देश के महान निशानेबाज स्वर्गीय जस्‍पाल राणा जी की स्मृति में एक विशेष श्रद्धांजलि साइकिल रैली का आयोजन किया गया।रैली में शामिल साइकिल चालक प्रातः 4:50 बजे बल्लूपुर चौक पर एकत्रित हुए। इसके पश्चात रैली प्रेमनगर, नंदा की चौकी एवं पौंधा होते हुए जस्‍पाल राणा शूटिंग रेंज पहुँची।शूटिंग रेंज पहुँचने पर साइक्लिस्टों ने स्वर्गीय जस्‍पाल राणा जी के पिता श्री नारायण सिंह राणा जी से मुलाकात की। अपने पुत्र को श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून से बड़ी संख्या में साइक्लिस्टों को आया देखकर वे भावुक हो गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह एवं अन्य साइक्लिस्टों ने जस्‍पाल राणा जी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने शूटिंग रेंज का भ्रमण किया, उस कक्ष को देखा जहाँ जस्‍पाल राणा जी समय बिताया करते थे तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि जस्‍पाल राणा जी का सपना एक स्वस्थ, नशामुक्त एवं हरित देहरादून का था। देहरादून साइक्लिंग क्लब इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए नियमित रूप से साइक्लिंग, रनिंग, वॉकिंग एवं योग जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। नारायण सिंह राणा  ने क्लब से अनुरोध किया कि जस्‍पाल राणा की स्मृति में उनकी शूटिंग रेंज से उनके पैतृक गाँव नैनबाग तक एक लंबी साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाए। इस पर क्लब अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस संबंध में योजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस श्रद्धांजलि रैली में प्रणय पंत, चित्रांग, अमन, मोहम्मद हारिस, सुरेंद्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, मोनू, हरिसिमरन सिंह सहित देहरादून साइक्लिंग क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जस्‍पाल राणा जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा स्वस्थ, नशामुक्त एवं पर्यावरण-अनुकूल समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave A Comment