Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



देहरादून : जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 113 शिकायतें हुई दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आयोजित जनसुनवाई में 113 शिकायतें प्राप्त हुए। जिनमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, से संबंधित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शस्त्र लाइसेंस बनवाने, अवैध वर्कशॉप संचालित करने, सीवर लाइन में कनेक्शन दिलवाने, डॉल बिटटे के नाम पर पेड़ काटे जाने, पुस्तेनी मकान में हिस्सा दिलाने, सड़क ठीक कराने, अवैध निर्माण आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने देहराखास में निर्माण के दौरान खोदी गई सड़क का समतलीकरण न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एडीबी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन निर्माण कार्य के उपरान्त सड़क का समतलीकरण करते हुए कृत कार्यवाही की आख्या फोटो एवं वीडियो सहित प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण करने तथा शिकायत की स्थिति से संबंधित को अवगत कराने के निर्देश दिए। नगर निगम से संबंधित अतिक्रमण के प्रकरणों पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नगर निगम, राजस्व, पुलिस विभाग के कार्मिकों की संयुक्त टीम बनाते हुए प्रकरणों की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करने के निर्देश दिए। आज जनसुनवाई में मातावाली बाग में अवैध वर्कशॉप संचालन करने की शिकायत पर एमडीडीए एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्यवाही करने, विकासनगर के बुडडी गांव में भूमि कब्जामुक्त करने, ईस्टहोप टाउन में दाखिला खारिज तथा सहसपुर में डिमार्केशन करवाने की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डांडा लखोण्ड में नगर निगम की भूमि पर कब्जा होने तथा भूमि को गलत तरीके से विक्रय करने की शिकायतों पर संयुक्त टीम बनाकर जांच करवाने के निर्देश दिए। भागीरथी पुरम में सीवर लाईन के ओवरफ्लो होने तथा नेशविला रोड़ में सीवर कनेक्शन किए जाने के शिकायतों/आवेदनों पर जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र में सड़क न बनने से लोगों के चोटिल होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिकायतकर्ता द्वारा अपने पुत्र की मार्कशीट में नाम ठीक किए जाने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सहसपुर के कृषक द्वारा कृषि भूमि हेतु गूल/ट्यूबेल से पानी की व्यवस्था किए जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही चकराता से संबंधित दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त निर्माण के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आंगणन करवाने के निर्देश दिए। कालसी में डॉल बिट्टे के नाम पर पेड़ काटे जाने की शिकायत पर प्रभागीय वनाधिकारी कालसी को कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द दुर्गापाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगण सहित एमडीडीए, लोनिवि, पेयजल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, विद्युत आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित  रहे।

Leave A Comment