Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



देहरादून : जनता दर्शन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

 

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 184 समस्याएं रखी। इनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण किया जाए। माता पिता की मृत्यु और सौतेली मां द्वारा छोड़ने के बाद अनाथ हुए रायवाला निवासी जुड़वा भाई बहन अक्षर और वैभव को पारिवारिक संरक्षण, संपत्ति एवं पिता की पेंशन में हक दिलाने का मामला जनता दरबार पहुंचा। ग्राम प्रधान ने बताया कि माता पिता की मृत्यु के बाद सौतेली मां अपने पति की पेंशन और संपत्ति अपने नाम करके फरार है। जिससे अनाथ बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की समस्या खडी हो गई है। इस पर जिलाधिकारी ने एडीएम को पिता की संपत्ति बच्चों के नाम कराने और डीपीओ को बच्चों को वात्सल्य जैसी स्पांशरशिप स्कीम से जोड़कर सहयोग पहुंचाने के निर्देश दिए।  बिहार निवासी सुधा देवी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई की उनका 02 वर्षीय बेटा गंभीर बीमार है पति मजदूरी करते है बेटे के उपचार के लिए रुपये नही है जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को उपचार कराने के निर्देश दिए साथ ही उपजिलाधिकारी मुख्यालय को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला के बच्चे को दून चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। यदि दून में संभव नही होगा तो निजी चिकित्सालय में उपचार कराया जाएगा। किशनपुर राजपुर निवासी कैंसर पीड़ित रेनू ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई जिस पर डीएम ने रेनू के उपचार के लिए रायफल फंड से धनराशि देने तथा मुख्यमंत्री कल्याणकोष से पत्रावली प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। प्रेमनगर निवासी उमा देवी ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके द्वारा ऋण लिया गया है, बेटे को स्कूल से निकाल दिया है उमा देवी के ऋण के संबंध में एलडीएम से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा उनके बेटे दीपेश को स्कूल में दाखिला दिलाने तथा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में कल तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

Leave A Comment