दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित
Posted by Pehchanexpress Admin on Tuesday, September 1, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना को वेलरेड फाउंडेशन द्वारा नेशनल एक्सीलेंस अचीवर सर्टिफिकेट उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए सम्मान पत्र द्वारा ऑनलाइन सम्मानित किया गया है। विद्यार्थियों हेतु निशुल्क शिक्षा मैटेरियल, स्कूलों में जा कर उच्च शिक्षाओं में विषय चयन, विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसरों से उनको अवगत कराने का प्रयास करना एवं शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों से पढ़ाने का प्रशिक्षण देना उनकी प्राथमिकता है। इसके अतिरिक्त अभी नेपाल में आई त्रासदी हेतु वह कुछ राशि भी वह एकत्र करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा सके।