Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



दुःखद : चंपावत में मकान का छज्जा गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

 

चंपावत। सीमांत चंपावत जिले के टनकपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची टनकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
टनकपुर के अंबेडकर नगर में मकान का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, महिला बाजार से अपने घर जा रही थी। घर जाने के दौरान अचानक एक मकान का छज्जा टूट कर महिला के ऊपर गिर गया। जिससे वो गंभीर घायल हो गईं। जिसे तत्काल उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचाया गया। जहां जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, टनकपुर के अंबेडकर नगर निवासी राधा पाल पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र पाल (उम्र 45 वर्ष) बाजार से अपने घर अंबेडकर नगर जा रही थी। तभी अचानक घर के नजदीक ही एक मकान का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आने से राधा पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे स्थानीय लोग आनन-फानन में उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाए, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी।
हादसे की सूचना पर पहुंची टनकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रख दिया है। बता दें कि बरसात के दौरान कच्चे या पुराने मकान खतरनाक साबित हो सकते हैं। कई जगहों पर तो गिरासू भवन खड़े हैं, जो हादसों को दावत दे रहे हैं। जहां किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। कई जगहों पर तो मकान के भरभराकर गिरने के मामले भी सामने आ चुके हैं। जिसमें लोग जान भी गंवा चुके हैं।

Leave A Comment