Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



दुःखद: घर में लगी आग, पांच तोला सोना भी जलकर हुआ खाक, अगले महीने है बेटी की शादी

 

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बल्याऊं में दो मंजिला मकान में आग लगने की खबर सामने आई है। इस आग पीड़ित परिवार की जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई आग में जलकर खाक हो गई। दरअसल, पिथौरागढ़ जिले के थल तहसील के दूरस्थ बल्याऊं गांव में बिजली के शार्ट सर्किट हो जाने से कल मंगलवार देर रात्रि एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई थी। भूपाल सिंह मेहरा और डीगर सिंह मेहरा के इस मकान के रख रखाव के लिए पिछले 35 साल से गांव का ही हयात सिंह मेहरा पुत्र हिम्मत सिंह मेहरा अपनी पत्नी हेमा देवी और पुत्री रेनू मेहरा के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दीपावली त्यौहार में दीये जलाने के लिए उनका पूरा परिवार उस वक्त नीचे अपने मकान में गए हुए थे। आग इतनी भयानक तरीके से लगी कि आधे घंटे में घर के अंदर रखे 6 बोरे धान, सात बोरे गेहूं, टीवी, पंखा, चक्की, बिस्तर, बर्तन, पहनने के सारे कपड़े, क़ृषि उपकरण, पांच तोला सोने के ज़ेवर और 10 तोला चांदी के जेवर सहित सब कुछ जलकर राख़ हो गया। बताया जा रहा है कि आग ने इतना विकराल रूप लिया था कि केवल गोठ में बंधे जानवरों को ही बचा सके। गृहणी हेमा देवी ने बताया कि वो 35 साल से इस मकान में रह रहे थे। उनकी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई आधे घंटे में जलकर खाख हो गई। अगले महीने बेटी की शादी के लिए 5 तोला सोने के जेवर और अन्य सामग्री जोड़ कर रखी थी। उसके जल जाने से अब बेटी की शादी कैसे हो? उसके परिवार के सामने बड़ा संकट और मुसीबत आ गई है। अचानक हुई इस अनहोनी घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और बदहवास स्थिति में हैं। सब अनाज और बर्तन के जल जाने से उनका परिवार कल शाम से भूखा प्यासा भी है। सुबह आगजनी घटना की जानकारी मिलने पर थल तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक सुमन भंडारी, राजस्व उपनिरीक्षक विपिन कापड़ी, राजस्व उपनिरीक्षक दीपक पंचोली की टीम बल्याऊं गांव में पहुंची और क्षति का आंकलन किया कर। मकान सहित पीड़ित परिवार के 65 लाख का नुकसान होने की बात कहकर रिपोर्ट तैयार की।

Leave A Comment