Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

चमोली। जिले से एक बेहद दुखद और घटना सामने आई है। यहां पिता की डांट से नाराज होकर 14 वर्षीय किशोरी ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत और उसके मानसिक प्रभावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, विकासखंड क्षेत्र के किमोली गांव निवासी रमेश की 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। इन दिनों स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही थीं, जिसके चलते वह अधिकतर समय घर पर ही रहती थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से मीनाक्षी का अधिकांश समय मोबाइल फोन पर बीत रहा था। उसे कई बार समझाया गया, लेकिन जब आदत में सुधार नहीं हुआ तो सोमवार शाम परिवार ने उसे डांट-फटकार लगा दी। बताया जा रहा है कि डांट से नाराज मीनाक्षी गुस्से में घर के दूसरे कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खोलकर देखा गया तो मीनाक्षी फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन डिमरी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मीनाक्षी मोबाइल पर ऐसे वीडियो भी देखती थी, जिनके कारण उसका स्वभाव पहले की तुलना में अधिक चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो गया था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को उपनिरीक्षक संदीप देवरानी ने पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद किमोली गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Leave A Comment