Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर

 

8वीं श्री एस.पी. सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने इंडियन पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया, केवी आईएमए ने तुलास इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से दी मात

देहरादून। इंडियन पब्लिक स्कूल (IPS), राजावाला, देहरादून के फुटबॉल मैदान में आयोजित 8वीं श्री एस.पी. सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला द्वारा किया जा रहा है।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंडियन पब्लिक स्कूल को 3-0 से पराजित किया और फाइनल में प्रवेश किया। सेलाकुई के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल, तकनीकी कौशल और आक्रामक फुटबॉल का प्रदर्शन किया। दूसरे सेमीफाइनल में केवी आईएमए और तुलास इंटरनेशनल स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। केवी आईएमए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तुलास इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
अब प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला कल सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए के बीच खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें खिताब के लिए जोरदार संघर्ष करेंगी। प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा
स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स श्री अरुण गुसाईं एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री प्रणय ने बताया कि चैंपियनशिप में देहरादून के प्रमुख विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता में दून ग्लोबल स्कूल, न्यू एरा एकेडमी, बलूनी पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, द टोंस ब्रिज स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, केवी आईएमए, दून वैली इंटरनेशनल स्कूल, ब्रिस्टॉल स्कूल, तुलास इंटरनेशनल स्कूल तथा केवी ओएनजीसी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन प्रतियोगिता के सुचारु, निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को टूर्नामेंट का टेक्निकल डायरेक्टर एवं चीफ रेफरी नियुक्त किया गया है। वहीं श्री विमल सिंह रावत को मैच कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता के मुकाबलों का संचालन अनुभवी रेफरियों रणबीर सिंह गुसाईं, वरुण चौहान, उत्कर्ष ज्ञानशुख, अमित कांत टमटा, राहुल कैंतुरा एवं अमित कांत द्वारा किया जा रहा है। चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब सभी की निगाहें फाइनल पर टिकी हैं, जहां सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए के बीच खिताब के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

Leave A Comment