Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम

 

रुद्रप्रयाग। गौ संरक्षण, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति के संवर्धन का संदेश लेकर गुजरात के सोमनाथ क्षेत्र से निकले दो युवा साइकिल यात्री विश्वविख्यात कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंच गए हैं। करीब 5 हजार किलोमीटर की लंबी और चुनौतीपूर्ण साइकिल यात्रा तय कर हिमालय की गोद में स्थित कार्तिक स्वामी धाम पहुंचने पर दोनों युवाओं का मंदिर समिति, स्थानीय श्रद्धालुओं, व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता ने भव्य स्वागत किया।
गुजरात के सोमनाथ निवासी 20 वर्षीय सियाल निकुल और जगदीश ने बताया कि उन्होंने 14 फरवरी से अपनी जनजागरण यात्रा प्रारंभ की थी। यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के प्रति जनसमर्थन जुटाना, गौ संरक्षण का संदेश देना तथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
युवाओं ने बताया कि यात्रा के दौरान वे विभिन्न राज्यों, धार्मिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक स्वामी धाम पहुंचना उनके जीवन का एक अविस्मरणीय और आध्यात्मिक अनुभव है। हिमालय की शांत व दिव्य वादियों में स्थित यह तीर्थ उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान कर रहा है।
दोनों यात्रियों ने भगवान कार्तिकेय के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर देश, समाज और विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने बताया कि कार्तिक स्वामी धाम के दर्शन के बाद वे पंचकेदार यात्रा पर रवाना होंगे तथा इसके उपरांत बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी सहित पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह नेगी ने दोनों युवाओं के साहस, दृढ़ संकल्प और धार्मिक आस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब युवा पीढ़ी तेजी से भौतिकवाद की ओर आकर्षित हो रही है, ऐसे में समाज और संस्कृति से जुड़े उद्देश्य लेकर हजारों किलोमीटर की यात्रा करना अत्यंत प्रेरणादायक है।

Leave A Comment