Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



हरिद्वार : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आया युवक गंगा में बहा

 

हरिद्वार। पूरे देश में इन दिनों गणेशोत्सव चल रहा है। गणेश चतुर्थी को स्थापित हुईं गणेश प्रतिमाएं एक-एक कर विसर्जित की जा रही हैं। बीती रात हरिद्वार में भी गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह हुआ, लेकिन इस समारोह में एक दुखद घटना हो गई। इस घटना के बाद से एक परिवार में मातम पसर गया।
इन दिनों पूरा देश गणपति महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में गणपति विसर्जन के दौरान एक दुखद खबर सामने आ गई। गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गया एक युवक गंगा में बह गया। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के राजघाट के पास रात के समय मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा में डूबकर लापता हो गया। 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुआ था। विसर्जन के समय उसका संतुलन बिगड़ा और वो पानी की तेज धारा में बहता चला गया। युवक के बहते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। निखिल गुप्ता कनखल के संदेश नगर, परमधाम आश्रम के पास का रहने वाला बताया जा रहे है। अंधेरा होने की वजह से वो मिनटों में ही गंगा में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान में परेशानी हुई। सुबह होते ही फिर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
हरिद्वार के कनखल थाने के एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि रात से ही युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गोताखोर गंगा में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। वहीं हादसे के बाद गंगा किनारे पर मौजूद परिजनों और श्रद्धालुओं में मातम छा गया। घर में घटना की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड में मानसून की बारिश जमकर हो रही है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। रोजाना हो रही बारिश के कारण पहाड़ी नदियों और गाड़ गदेरों का जलस्तर उफान पर है। इससे गंगा का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गंगा नदी में जाना जान जोखिम में डालने जैसा है। आज सुबह 10 बजे हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर 293.45 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हरिद्वार में गंगा का वार्निंग लेवल 293.00 मीटर और खतरे का निशान 294.00 मीटर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंगा कितने उफान पर है।

Leave A Comment