हरियाली तीज क्वीन की विजेता बनी सोनम शर्मा
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड देहरादून महिला प्रकोष्ठ द्वारा हुआ आयोजन
देहरादून | अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड देहरादून महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईन्दू शर्मा द्वारा हरियाली तीज उत्सव सहारनपुर रोड एक होटल में मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर की उपस्थित मे भारतीय संस्कार के रुप मे सम्पन्न हुआ, उन्होने अपने संबोधन मे बच्चो को संस्कारो पर ध्यान देने पर जोर दिया ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष होते रहना चाहिए कार्यक्रम मे उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर तीज मनाने का महत्व विस्तार पूर्वक बताया कई प्रतियोगिताओं मे महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया |
विजेता इस प्रकार…
1-‘प्रथम पुरस्कार
हरियाली तीज क्वीन सोनम शर्मा ने प्राप्त किया
2—बैस्ट मैहन्दी मे गोरी शर्मा ने प्राप्त किया
3—- कैटवाक मे प्रीति शर्मा ने प्राप्त किया
4— 40साल से उपर कैटवाक मे रमा वर्मा
इस कार्यक्रम मे संरक्षक पं शशी कुमार शर्मा पीयूष गौड़ महानगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष अवनीश कान्त शर्मा,
मनोज शर्मा, ललित शर्मा, संजय गर्ग, सावित्री शर्मा, रीना सिंघल, किरन सिंह उपस्थित रहे |





















