Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



इसका क्या : टिहरी झील किनारे बने लाखों के फैब्रिकेटेड दुकानें बनी शोपीस

 

टिहरी। टिहरी झील किनारे पर्यटन के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। कोटी काॅलोनी में लाखों की लागत से बनाई गई फैब्रिकेटेड दुकानें शोपीस बनी है। स्वरोजगार की तलाश में युवा कोटी काॅलोनी में झील के आसपास खुले स्थानों पर फड, ठेली लगाने को मजबूर है। व्यापार मंडल ने पर्यटन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए कोटी काॅलोनी में 2022 में पर्यटन विभाग ने 16 लाख की लागत से 14 फैब्रिकेटेड दुकानें बनाई थी। दुकानों का आवंटन नहीं होने से वे शोपीस बनी है। झील के आसपास स्थायी दुकानें न होने के कारण युवा खुले स्थानों पर फड, ठेली लगाते हैं। स्थायी दुकान न होने के कारण उन्हें शाम होते ही सामान हर दिन समेटना पड़ता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि लंबे समय से पर्यटन विभाग से दुकानों का आंवटन करने की मांग की जा रही है लेकिन अधिकारी जल्द प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ देते हैं। उधर जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी का कहना है कि कोटी काॅलोनी में तैयार 14 फैब्रिकेटेड दुकानों का टेंडर के माध्यम से जल्द ही आवंटन शुरू किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया शुरू करने के लिए नियम तैयार कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।

Leave A Comment