Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



जैन मिलन देहरादून एवं श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ द्वारा त्रिवेणी महोत्सव का आयोजन

देहरादून | हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून में जैन मिलन देहरादून एवं श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में त्रिवेणी महोत्सव का आयोजन किया गया | अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के इस अवसर पर अहिंसा दिवस कार्यक्रम के साथ उपाध्याय श्री रविंद्र मुनि जी महाराज का 48 वा दीक्षा दिवस, आचार्य पदम चंद्र जी महाराज की जन्म जयंती तथा महासाध्वी श्री अनंत श्री जी महाराज की 37 दिवसीय उपवास तपस्या को बहुत हर्षोल्लास के साथ बनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुलाज ग्रुप के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जैन रहे तथा सभाअध्यक्ष श्री लोकेश जैन थे। ध्वजारोहण श्रीमती शकुंतला जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य उपाध्याय श्री रविंद्र मुनि जी महाराज द्वारा मंगलाचरण कर किया गया। कार्यक्रम में ज्योतिष दिवाकर श्री राजेश मुनि जी महाराज सहित रिधिमा जी महाराज, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णागिरी जी महाराज, अभय मठ के स्वामी परविंदर पुरी जी, सिंह सभा गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी सहित अनेको साधु सदियों ने सभी को अपने आशीर्वाद एवं प्रवचनों का लाभ दिया। महिला जैन मिलन राजुल की महिलाओं द्वारा महावीर प्रार्थना तथा ध्वज गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया।
पूज्य उपाध्याय श्री रविंद्र मुनि जी महाराज ने अपने वक्तव्य में अहिंसा को आज की आवश्यकता के रूप में विस्तार से बताया तथा कहा कि आज का समय अहिंसा का समय है चाहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए चाहे राष्ट्रीय स्तर पर चाहे नगरीय स्तर पर बिना अहिंसा के किसी का भी अस्तित्व संभव नहीं है। ज्योतिष दिवाकर श्री राजेश मुनि जी महाराज ने उपाध्याय जी का जीवन परिचय विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होंने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं साथ ही जो साधु विचरण करते हैं उनकी सुरक्षा के लिए भी उपाध्याय श्री ने बहुत अधिक प्रयास किए हैं श्री कृष्णा गिरी जी महाराज ने अपने संबोधन में अहिंसा के महत्व को बहुत विस्तार से बताया तथा पूज्य उपाध्याय जी को 48 वे दीक्षा दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें आदर की चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही श्री रिद्धिमा जी महाराज की सुशिष्या श्री अनंत श्री जी महाराज को 37 दिवसीय तपस्या पर बधाई दी | मुख्य अतिथि  सुनील कुमार जैन ने इस अवसर पर उपाध्याय श्री को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जैन मिलन देहरादून साधुवाद का पात्र है तथा अहिंसा के लिए समाज को प्रेरित कर रहा है इसके अतिरिक्त जैन मिलन के मंत्री वीर पंकज जैन ने जैन मिलन देहरादून की गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी संयोजक सुनील कुमार जैन द्वारा कार्यक्रम की सार्थकता के विषय में विस्तार से बताया। संचालन वीर डॉ संजीव कुमार जैन द्वारा किया गया तथा अध्यक्ष वीर राकेश कुमार जैन एवं  मदन लाल जैन द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। इस त्रिवेणी महोत्सव के अवसर पर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु, तथा अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु उपस्थित हुए तथा उन्होंने उपाध्याय श्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्री रिद्धिमा जी महाराज श्री परविंदर पुरी  शमशेर सहित अनेको वक्ताओं ने अहिंसा के महत्व को गहनता से समझाया तथा अहिंसा की आवश्यकता के विषय में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ASG आई केयर द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 120 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया | कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन नरेश चंद जैन, डॉक्टर संजय जैन, *मानवाधिकार अध्यक्ष सचिन जैन केंद्रीय महिला संयोजिका मधु जैन*, सहित श्री दिगंबर जैन समाज देहरादून के महामंत्री राजेश कुमार हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक  सुनील कुमार जैन, कोषाध्यक्ष  प्रवीण कुमार जैन,  वर्धमान जैन श्रावक संघ के मंत्री  विनोद जैन, उपाध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री राजीव जैन, अनिल कुमार जैन अजय जैन अरुण जैन  अनिल जैन डॉक्टर संगीता जैन सहित गुरु सिंह सभा के अनेकों सिख बंधु सहित अनेको श्रद्धालु उपस्थित रहे |

Leave A Comment