Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



जीवन में गुरु का होना अत्यंत आवश्यक : आचार्य सौरभ सागर

देहरादून :  पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के अज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्रोत आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगल पुष्प वर्षायोग के अंतर्गत आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर 10 जुलाई प्रातः 8:00 बजे संगीत में भक्ति नृत्य के साथ गुरु पूजा शास्त्र भेंट एवं गुरु आरती की गई। इसके पश्चात जिनवाणी जाग्रति मंच एवं महिला जैन मिलन मूकमाटी  की महिलाओं द्वारा सुंदर मंगलाचरण एव गुरु भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव गर्ग जी (भारत कंस्ट्रक्शंस) एव डा अतुल कृष्ण जी (सुभारती हॉस्पिटल) ने पूज्य आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात पुष्प वर्षयोग समिति द्वारा अतिथियों का सम्मान कर प्रतीक चिह्न भेट किया गया।

*गुरुपूर्णिमा पर्व पर गुरुभक्तो द्वारा आचार्य श्री को 31 शास्त्र भेट किये गये* एव गुरु पूजन किया गया।
इस अवसर पर *108 आचार्य श्री सौरभ सागर जी* ने अपने मंगल आशीर्वाद में सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है जो हमें हमारे जीवन को सही मार्ग प्रशस्त कर बाधाओं से बचाता है और मोक्ष मार्ग पर ले जाता है गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है जो सभी आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुओं को समर्पित है। इस दिन, जैन धर्मावलंबी अपने गुरुओं, विशेष रूप से जैन आचार्यों, के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हैं। जैन धर्म में गुरु-शिष्य परंपरा का बहुत महत्व है। गुरु पूर्णिमा इस परंपरा को मनाने और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।जिसमें जैन आचार्य अहिंसा, त्याग, और संयम के मार्ग पर चलने का उपदेश देते हैं। वे ज्ञान, तप, और त्याग का संदेश देते हैं, जिससे समाज में नैतिकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है। और जिस तरह यहां श्रद्धालुओ का भक्तिभाव  देख रहा हूं वह धर्म के प्रति असीम आस्था और विश्वास को प्रकट करता है। कार्यक्रम के पश्चात विनोद कुमार जैन (कोर्ट वाले), मोहित जैन, एडवोकेट शोभित जैन, मेघा जैन, रिचा जैन, सानवी, यशवी, वामिका, शास्वत जैन परिवार शक्ति विहार द्वारा सभी के सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गयी।कार्यक्रम में दूर दूर से सभी श्रद्धालुओं ने लखनऊ, दिल्ली, ऋषिकेश, मेरठ,ग़ज़ियाबाद,सरधना, मुज़्ज़फरनगर, बीना गंज, जयपुर, रूडकी, हरिद्वार,बरेली आदि से बड़ी संख्या में गुरुभक्ति ने प्रतिभाग कर अपनी श्रद्धा भक्ति की। इस अवसर पर देहरादून के सभी जैन संस्थाओं के अन्य सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment