Breaking News:

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026



जरा हटके : ठेके पर शराब लेने वालों को महिलाओं ने डंडों से दौड़ाया

 

रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग स्थित पेट्रोल पंप के पास अंग्रेजी शराब की दुकान को शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शराब के ठेकों पर पहुंच रहे युवाओं और पुरूषों को महिलाआेंं ने डंडा दिखाकर भगाया, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को समर्थन देते हुए उनकी मांग को जायज ठहराया।
गत् शुक्रवार को अपर बाजार की महिलाओं ने शराब की दुकान का विरोध शुरू कर दिया था। शनिवार को भी महिलाओं ने यहां धरना देकर अपना विरोध दर्ज किया और शराब बिकने नहीं दी। महिलाओं ने कहा कि शराबियों को देखकर नौजवान भी नशे की गर्त में जा रहे हैं। रास्तों में सुबह से लेकर सांय तक शराबी गिरे पड़े मिलते हैं, जिससे महिलाओं को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। शराब का प्रभाव लोगों के परिवार पर असर डाल रहा है। बच्चे सारी गतिविधियां देख रहे, जिससे उनका भविष्य बर्बाद होने का खतरा बना है। शराबी गंदी गालियां दे रहे हैं। महिलाओं का रास्ते से गुजरना दूभर है। महिलाओं ने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी और विधायक को भी ज्ञापन दिया गया है। कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर खुलेआम शराब की बिक्री होने से देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले भक्तों में भी अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि इस शराब की दुकान को कई दूर खोला जाए। यदि शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट न की गई तो महिलाओं का आंदोलन और उग्र होगा। कार्यवाही न किए जाने तक उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर महिला जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष वीरा देवी, राखी देवी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Leave A Comment