Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम

kedarnath

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को नई दिशा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव और दूरदर्शी पहल की शुरुआत की है। हिमालय की गोद में बसे इस पवित्र तीर्थस्थल को प्लास्टिक एवं सूखे कूड़े से मुक्त रखने के उद्देश्य से “कैरी मी बैक पॉलिसी” लागू की जा रही है। यह पहल जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से संचालित की जाएगी।
चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के केदारनाथ पहुंचने से प्लास्टिक बोतलें, पैकेजिंग सामग्री, रैपर और अन्य सूखा कूड़ा बड़ी मात्रा में एकत्र हो जाता है। समुद्र तल से हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस कचरे का समय पर निस्तारण एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी चुनौती का स्थायी समाधान खोजते हुए प्रशासन ने इस अनूठी नीति को धरातल पर उतारने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत नगर पंचायत केदारनाथ श्रद्धालुओं को लगभग 400 से 500 ग्राम क्षमता वाले विशेष बैग उपलब्ध कराएगी। इन बैगों में सूखा कूड़ा भरकर श्रद्धालु स्वयं उसे अपने साथ गौरीकुंड तक लेकर आएंगे। इससे धाम क्षेत्र में कूड़े का संचय नहीं होगा और स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में बड़ी सहायता मिलेगी। इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि श्रद्धालु केवल दर्शनार्थी ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के सक्रिय सहभागी भी बनेंगे। प्रशासन का मानना है कि जनसहभागिता के बिना हिमालयी तीर्थस्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना संभव नहीं है। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत केदारनाथ तथा सहयोगी संस्थाओं ने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं यात्रा से जुड़े हितधारकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि “स्वच्छ केदारनाथ, सुरक्षित हिमालय और संरक्षित पर्यावरण” का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब प्रत्येक श्रद्धालु अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस मुहिम का हिस्सा बने। बाबा केदार की पावन नगरी अब केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का राष्ट्रीय उदाहरण बनने की ओर अग्रसर है।

Leave A Comment