Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



जरा हटके : शिक्षकों ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ एक माह से भी अधिक समय से प्रदेशव्यापी, चरणबद्ध आंदोलनरत है। मंगलवार को जनपद के दर्जनों शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को भी चेताया है। रशिसं जिलाध्यक्ष आलोक रौथाण ने बताया कि “लहू से पत्र लिखने का यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार शिक्षकों के भविष्य पर कुठाराघात करने वाली प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त कर प्रवक्ता और प्रधानाचार्य पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति की अधिसूचना जारी न कर दे“।’ ’जिला प्रवक्ता अजय भट्ट ने सभी संघनिष्ठ, क्रांतिकारी शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए शिक्षक साथियों से आह्वान किया है कि शिक्षक और शिक्षण व्यवस्था के सुधार हेतु चल रहे इस पुनीत यज्ञ में आप सभी संघनिष्ठ साथीअपने रक्त से पत्र लिखकर अवश्य आहुति प्रदान करें। यह आंदोलन सिर्फ वर्तमान शिक्षकों का नहीं अपितु प्रदेश भर के उन तमाम बेरोजगार युवाओं का भी है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। जिला मंत्री शंकर भट्ट ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है पूर्व में भी प्रदेश के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को लेकर व्यापक आंदोलन किया जा चुका है जिसमें सरकार ने इस भर्ती को रोकने को लेकर शिक्षकों से वादा किया था। वर्तमान में प्रधानाचार्य पदों पर विज्ञप्ति जारी कर आंदोलनरत शिक्षकों की मनोबल को गिराया जा रहा है। जिला प्रवक्ता अजय भट्ट ने सभी शिक्षको को शिक्षक और शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए चल रहे इस पुनीत यज्ञ में अपने रक्त से पत्र लिखकर अवश्य आहुति देने का आवाहन किया।उन्होने बताया कि यह आंदोलन सिर्फ वर्तमान शिक्षकों का नहीं अपितु प्रदेश भर के उन तमाम बेरोजगार युवाओं का भी है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। इस मौके पर अमृता नौटियाल, बिनय सेमवाल, विमल चन्द्र मंमगाई, रविन्द्र सिंह बिष्ट, यशवंत राणा व सुधामा जमस्वान सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Leave A Comment