Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



अगस्त्यमुनि में कांवड़ियों ने छात्र को पीटा, महिला चोटिल

अगस्त्यमुनि। शांति, आध्यात्म और प्रकृति की गोद में बसे उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में इन दिनों कांवड़ यात्रा के नाम पर शोर और आतंक का नया चेहरा उभर कर सामने आया है। भोलेनाथ के जयकारों के बीच अब लाउडस्पीकरों पर कानफोड़ू डीजे, बाइक साइलेंसर की डरावनी गड़गड़ाहट और बदसलूकी की घटनाएं आम हो चली हैं। उत्तर भारत से आने वाले लाखों कांवड़ियों में से कुछ उपद्रवी किस्म के लोग यात्रा को धार्मिक कम और प्रदर्शन ज्यादा बना रहे हैं। पहाड़ी सड़कों पर तेज आवाज में डीजे बजाना, बाइक पर खतरनाक स्टंट, जगह-जगह ट्रैफिक जाम और स्थानियों के साथ अभद्रता के साथ मारपीट की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कई बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसा लगता है जैसे पुलिस भी इस “डर और दिखावे की भक्ति“ के आगे बेबस हो चुकी है।
नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के देवनगर में शुक्रवार दोपहर को एक छोटे बच्चे को बचाने के लिए साइड मांग रहे एक छात्र को दिल्ली से आ रहे कांवड़ियों ने मिलकर पीट दिया और कपड़े भी फाड़ डाले। अचानक हुए इस हमले से सभी सकते में आ गए। वहां पास खड़े एक दुकानदार दंपति ने किसी तरह बीच बचाव कर छात्र को बचाया। खबर पहुंचने पर स्थानीय युवाओं ने उपद्रवी कांवड़ियों ऐलिस, गौरव, अनुराग अजीत जो सभी कुसुमपुरा बंसत विहार, नई दिल्ली के रहने वाले हैं को पकड़ कर माफी मंगवाई। वहीं बेडूबगड़ में भी एक नेपाली महिला को टक्कर मारकर कांवड़िए भाग गए। स्थानीय लोगों ने महिला को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया।
दरअसल, बुज़ुर्गों और बच्चों के लिए यह ‘कांवड़ यात्रा’ किसी डरावने सपने से कम नहीं। कांवड़ यात्रा एक पवित्र परंपरा है, लेकिन अगर इसमें कानून, शालीनता और स्थानीय संस्कृति का ध्यान न रखा जाए तो यह यात्रा श्रद्धा नहीं, आतंक का रूप ले सकती है। प्रशासन को चाहिए कि वह समय रहते इस स्थिति पर नियंत्रण करे, वरना भक्ति के नाम पर ये ’कानफोड़ू आतंक’ पर्वतीय समाज की सहनशक्ति को लांघ देगा।

Leave A Comment