Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



खंडित सुख और अखंड सुख दुनिया का सारा सुख खंड-खंड है : आचार्य सौरभ सागर

देहरादून | देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित धर्मनगरी माजरा में सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून, 31वां श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, माजरा के संयुक्त तत्वावधान में नवदिवसीय जिनेन्द्र महाअर्चना का शुभारंभ आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महामुनिराज (संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी एवं जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणास्रोत) के पावन सान्निध्य में हुआ। श्री जी की शांति धारा करने का सौभाग्य राजीव जैन चकराता डी के जैन वालों को प्राप्त हुआ, इस अवसर पर श्री जिन सहस्रनाम महामंडल विधान बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ।  अभिषेक, शांति धारा एवं नित्य नियम पूजन के उपरांत विधान आरंभ हुआ। विधानाचार्य संदीप जैन “सजल” (हस्तिनापुर) के मार्गदर्शन एवं इंदौर के संगीतकार विक्की एण्ड पार्टी, भोपाल की संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आनंदित किया। इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभ सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि *खंडित सुख और अखंड सुख* दुनिया का सारा सुख खंड-खंड है।
कोई भी सुख हो, वह थोड़ी देर में समाप्त हो जाता है। जब इनकम हो रही होती है तो लगता है कि पैसे में सुख है, लेकिन जैसे ही वह खर्च हो जाए या कोई ले ले, तो वही सुख दुख का कारण बन जाता है।संसार की यात्रा पदार्थ की यात्रा है और इसका स्वभाव संयोग-वियोग से बंधा है। इसीलिए पदार्थजन्य सुख क्षणिक है। परमार्थ की यात्रा भीतरी यात्रा है, जिसमें अखंड सुख का धाम है।जितने भी भीतरी सुख के साधन थे, हमने उन्हें भी पदार्थ की दृष्टि से खंड-खंड कर लिया है। यदि वास्तव में अखंड सुख प्राप्त करना है, तो हमें परमार्थ की ओर, भीतर की ओर यात्रा करनी होगी।

गाड़ी का सुख, मकान का सुख, पत्नी का सुख, घूमने का सुख या इनकम का सुख – यह सब क्षणिक है। परमार्थ की यात्रा ही वह मार्ग है, जो हमें क्षणभंगुर सुखों से हटाकर अखंड और शाश्वत आनंद की ओर ले जाती है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महामुनिराज की आहार चर्या श्री संदीप जैन बड़े गांव वाले द्वारा की गई जिसमें सभी भक्तों द्वारा महाराज श्री को आहार ग्रहण कराया गया।
संध्याकालीन बेला में माजरा मन्दिर में संगीतमय गुरुभक्ति ओर महाआरती की गई । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति कर आनंद उठाया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य उपस्थित रहे |

Leave A Comment