Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



पहचान : खेती करने वाला जगदीश बना चार्टर्ड अकाउंटेंट

 

दस साल बाद मिली सफलता

मीनार | जिले के मेनार गांव के किसान शंकर लाल पुंडरोत के छोटे पुत्र 26 वर्षीय जगदीश चंद्र सीए की परीक्षा पास कर बड़ी सफलता हासिल की है। उसने वर्ष 2011 से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई शुरू की थी। पहले प्रयास में उसे सफलता नहीं मिली तो दूसरी बार इसकी तैयारी शुरू की। दूसरी बार जब परिणाम सामने आया तो कुछ ही अंको से उसका चयन नहीं हो पाया। ऐसे में जगदीश ने हार नहीं मानी और दिन रात एक कर पढ़ाई की जिसके बाद गत दिवस 15 जुलाई को जारी परिणाम में सीए फाइनल परीक्षा पास कर वह चाटर्ड एकाउंटेंट बन गया। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे जगदीश ने प्राथमिक शिक्षा मेनार सरकारी स्कूल से की। करीब दस वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद उसने चार्टर्ड अकाउंटेंट कम्पलीट कर महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की। जगदीश ने अपनी इस कामयाबी के लिए अपने किसान माता पिता और भाई मोहन को श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा हौसला बढ़ाया। जब भी में हतोत्साहित होता था तो हौसला बढ़ाया जगदीश की माता गृहिणी हैं। जगदीश के सीए बनने पर पूरा परिवार खुश है। परिवार के अलावा ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जगदीश को बधाई दी। जगदीश के पिता खेती बाड़ी के साथ मुंबई में कुक का कार्य करते है। जगदीश ने अपनी पढ़ाई के दौरान खेती में भी हाथ बंटाया। जगदीश परिवार सदस्यों के साथ खेती कार्य में भी रुचि रखता। साथ ही इन 10 वर्षो की पढ़ाई के दौरान एम कॉम की डिग्री और एलएलबी भी की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली |

Leave A Comment