Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



महिला और पुरुष दोनों टीमों ने उत्तराखंड का बढ़ाया मान, जानिए खबर

देहरादून | दोनों ही टीमों ने आईं बी एफ एफ नॉर्थ सेंट्रल जोन ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट जीते।झारखंड के जमशेदपुर शहर में 1 से 3 नवंबर 2025 तक चली प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों ने खिताब अपने नाम किए।महिला टीम की कप्तान शेफाली रावत ने टीम को जीत दिलाने किले साथ साथ दो ट्रॉफीज भी अपने नाम की।शेफाली ने कुल 21 गोल कर के गोल्डन बूट जीता और साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता।साथ ही महिला टीम में स्मिता रावत ने बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड जीता।उनका यह पहला टूर्नामेंट भी था।पुरुष टीम की कप्तानी शिवम् सिंह नेगी कर रहे थे।पुरुष टीम में सोवेंद्र भंडारी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और साहिल 27 गोल कर के गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे।पुरुषों ने फाइनल में दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित किया।महिलाओं में पश्चिम बंगाल को 3-0 से पराजित किया।उत्तराखंड की महिला और पुरुष की टीम्स ने इस टूर्नामेंट में कुल 80 गोल्स दागे जो कि अब तक किसी भी टूर्नामेंट में सबसे अधिक है।विशेष यह था कि महिला टीम से काफी गोल देखने को मिले।शेफाली ने 21 गोल किए और शीतल ने 2 गोल।इस तरह से कुल 23 गोल किए जो कि किसी भी टीम के द्वारा सबसे अधिक हैं।दोनों हो टीम्स को यू बी एस ए उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से टूर्नामेंट में भेजा गया था।खिताब जीतने पर यू बी एस ए के अध्यक्ष श्री अनंत प्रकाश मेहरा ने दोनों ही टीमों को बधाइयां दी हैं और कहा है कि बोर्ड आने वाले समय में भी अपने खिलाड़ियों की हर प्रकार से सहायता करती रहेगी।श्री अनंत प्रकाश मेहरा ने यह भी कहा कि टीम्स के वापस देहरादून लौटने पर भव्य स्वागत समारोह भी किया जाएगा।महिला टीम में..शेफाली रावत(कप्तान),शीतल कुमारी(उप कप्तान),तनुजा परमार,अनुष्का दुबे तथा स्मिता रावत (गोलकीपर)।कोच नरेश सिंह नयाल,गोल गाइड दीपांशु पालीवाल।पुरुष टीम…शिवम सिंह नेगी (कप्तान), सोवेंद्र भंडारी (उपकप्तान), साहिल, हिमांशु पाल,राजेश,निखिल,नमन,गोलकीपर आदित्य सजवान।कोच नरेश सिंह नयाल तथा गोल गाइड दीपक सिंह रावत।

Leave A Comment