Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर

भारतीय जैन मिलन ने बयान पर गहरा विरोध दर्ज कराया

देहरादून। भारतीय जैन मिलन के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एडीएम स्मिता परमार जायसवाल को माननीय प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर  मेनका गांधी द्वारा जैन धर्म एवं दिगंबर संतों की पिच्छिका के संबंध में दिए गए कथित भ्रामक एवं तथ्यहीन बयान पर गहरा विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में मधु सचिन जैन केंद्रीय महिला संयोज़िका ने जानकारी देते हुए बताया कि मिथ्या आरोपों के विरोध में धार्मिक भावनाओं को भड़काने (Sections of BNS/IPC) का आपराधिक मुकदमा दर्ज करने हेतु विरोध प्रदर्शन  ज्ञापन देना जरूरी हो गया है,  जैन धर्म अहिंसा, करुणा और “जियो और जीने दो” के सिद्धांत पर आधारित है। समाज का कहना है कि पिच्छिका के निर्माण के लिए मोरों की हत्या किए जाने संबंधी बयान असत्य है तथा इससे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पिच्छिका प्राकृतिक रूप से झड़ने वाले मोरपंखों से बनाई जाती है और इसका उपयोग सूक्ष्म जीवों की रक्षा के उद्देश्य से किया जाता है।

भारतीय जैन मिलन ने केंद्र सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर, यदि विधि के अनुसार कोई अपराध बनता हो, तो संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी धर्म के प्रतीकों एवं मान्यताओं के संबंध में तथ्यहीन एवं भ्रामक टिप्पणियों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा, राष्ट्रहित और सामाजिक सेवा के लिए समर्पित रहा है तथा समाज अपनी धार्मिक आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखता रहेगा। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, क्षेत्र संख्या-14 के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जैन, जैन मिलन पारस के अध्यक्ष अंकुर जैन, *मधु सचिन जैन (केंद्रीय महिला संयोज़िका एवं मीडिया प्रभारी)* जैन मिलन प्रगति, जैन मिलन महावीर, जैन मिलन मूक माटी की प्रतिनिधि सिम्मी जैन (धार्मिक संयोजिका), अजय जैन, प्रतीक जैन, जितेंद्र जैन, सुरेश जैन, पूनम जैन, प्रीति जैन, गौरव जैन, अनिल जैन सहित सकल जैन समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Comment