Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



#MeToo: बॉलिवुड की अभिनेत्रियों ने आरोपियों के साथ काम करने से किया इंकार

#metoo

बॉलिवुड में ऐक्टिंग, निर्देशन और फिल्म निर्माण से जुड़ी लगभग एक दर्जन महिलाओं ने, एक साझा बयान जारी कर #MeToo अभियान के तहद पीड़ित महिलाओं का सपॉर्ट करते हुए, यह घोषणा की है कि वह यौन शोषण के आरोपियों के साथ काम नहीं करेंगी। तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद के बाद #MeToo अभियान भारत में तेजी से सक्रीय हुआ और इसी के बाद तमाम भारतीय महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की बातों को खुलकर कह रही हैं। सबसे पहले इस तरह का बयान कंगना रनौत ने दिया था। कंगना ने खुलकर कहा था कि वह महिलाओं के साथ किसी भी तरह का शोषण करने वाले व्यक्ति के साथ कभी भी काम नहीं करेंगी। शायद कंगना के इस बयान के बाद जागरूक हुईं अन्य बॉलिवुड की महिलाओं ने अपना बयान जारी किया है। कोंकणा सेन शर्मा, नंदिता दास, मेघना गुलजार, गौरी शिंदे, रीमा कगती, जोया अख्तर, किरण राव, अलंकृता श्रीवास्तव, नित्या मेहरा, रूचि नरेन और शोनाली बोस ने एक साझा स्टेटमेंट जारी कर कहा, ‘एक महिला और फिल्ममेकर होने के नाते हमने #MeTooIndia अभियान का समर्थन करने का फैसला किया है। हम सभी एक साथ उन महिलाओं के साथ हैं, जिन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं को ईमानदारी से सामने लाया है। ‘वह आगे कहती हैं, ‘हम काम करने की जगह पर सम्मानित और सुरक्षित वातावरण चाहते हैं। हम यौन शोषण के आरोप में दोषी साबित होने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगे। हम फिल्म इंडस्ट्री में अपने सभी साथियों से इस जागरूकता में साथ आने का आग्रह करते हैं।’ #MeToo अभियान में अब तक बॉलिवुड के तमाम दिग्गजों में, नाना पाटेकर, विकास बहल, सुभाष घई, अलोक नाथ, भूषण कुमार, रजत कपूर, अभिजीत भट्टाचार्य, कैलाश खेर, पियूष मिश्रा, सुभाष कपूर, साजिद खान, शक्ति कपूर और चेतन भगत का नाम सामने आया है।

Leave A Comment