Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले में जीते यह प्रतिभागी, जानिए खबर

 

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा धर्मा क्रिएशन्स के सहयोग से आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2024 का ग्रैंड फिनाले देहरादून के अशोक स्पा एंड रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों से प्रतिभाओं का प्रदर्शन हुआ, जिसमें 30 लड़कों और लड़कियों ने खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करी। फिनाले के दौरान जजों के पैनल में मिस उत्तराखंड 2022 गुंजन कुंवर, हिमालयन बज से नम्रता बडोला, सेंट जोन्स के संस्थापक नितिन गेरा, अर्बन मनी से मोहित शर्मा, कश्मीरी संस की निदेशक रितिका गोयल, एडोर्न मीडिया के निदेशक मुकुल चंचल, और गायक व रैपर वायरस शामिल रहे।नप्रतिस्पर्धा और प्रतिभा के उल्लेखनीय प्रदर्शन के बीच, मिस्टर और मिस उत्तराखंड 2024 का खिताब क्रमशः राधिका जोशी और वंश अरोड़ा को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, आकृति कुकरेती और हर्षवर्द्धन चैहान ने प्रथम रनर-अप का खिताब हासिल किया, जबकि कनिष्का बिष्ट और सार्थक जोशी ने द्वितीय रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के दौरान, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के सहयोग से उत्तराखंड कुटयोर शो भी आयोजित किया गया, जहां अंकिता पांडे, पूजा शर्मा और मोना धीमान सहित उत्तराखंड के प्रमुख डिजाइनरों ने अपने नवीनतम कलेक्शन का प्रदर्शन किया। फाइनलिस्टों ने साई फैशन डिजाइन इंस्टीट्यूट के डिजाइन प्रदर्शित किए। मुख्य फिनाले कार्यक्रम से पहले, विभिन्न उप-प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों के विविध कौशल और आकर्षण का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के उत्साह को बढ़ा दिया। इस अवसर पर इन उप-प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किये गये, जिनमें कामना रतूड़ी और अगम शर्मा ने इशान पिक्चर्स मिस्टर एंड मिस फोटोजेनिक का खिताब जीता।
हिमालयन बज के संस्थापक अनिरुद्ध बडोला ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ष्हम मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2024 की मेजबानी करके बेहद रोमांचित हैं। प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने इस संस्करण को शानदार सफलता दिलाई है। उत्तराखंड के युवाओं द्वारा प्रदर्शित अपार प्रतिभा और विविधता को देखना प्रेरणादायक है। हमारा मानना है कि इस तरह के आयोजन न केवल महत्वाकांक्षी व्यक्तियों को उभरने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं बल्कि हमारे समाज के सांस्कृतिक संवर्धन और सशक्तिकरण में भी योगदान देते हैं। कार्यक्रम का समापन आयोजकों, निर्णायकों और समर्थकों के प्रति विजेताओं की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Leave A Comment