Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ – सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल के तहत अब तब राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 06 जुलाई तक 46151 लोगों ने भागीदारी की, जिसमें 11667 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा 1961 जन-शिकायतों का निस्तारण किया गया।

पिथौरागढ
सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित तीन शिविरों में 1700 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर शासन की विभिन्न योजनओं का लाभ उठाते हुये अपनी समस्यायें रखी। जिसमें 112 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 226 लोगों द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र भरे गये तथा 2734 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

चम्पावत
सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत चम्पावत जिले के बूम शारदा घाट उचौलीगोठ टनकपुर एवं जिला सभागार चम्पावत में आयोजित शिविरों में 2537 प्रतिभागी शामिल हुये जिसमें 277 जन आवेदनों का निराकरण किया गया।

अल्मोड़ा
सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद अल्मोड़ा में विकासखण्ड हवालबाग के मल्ला महल एवं सोमेश्वर के पॉलिटैक्निक ताकुला में आयोजित शिविर में 1401 प्रतिभागी शामिल हुये। जिसमें 131 आवेदनों का निराकरण किया गया।

बागेश्वर
जनपद बागेश्वर में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत डिग्री कॉलेज, इण्डोर स्टेडियम, ऑडिटोरियम बागेश्वर तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटली गरुड़ में आयोजित शिविरों में 745 प्रतिभागी शामिल हुये। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों हेतु 31 आवदेन भरे गये जबकि अन्य योजनाओं से 321 लोगों को लाभान्वित किया गया।

ऊधमसिंहनगर
ऊधमसिंहनगर जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत सिटी क्लब रूद्रपुर एवं विकासखण्ड मुख्यालय गदरपुर में आयोजित शिविरों में 1340 प्रतिभागी शामिल हुये जिसमें कि 551 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें से 490 आवदनों का मौके पर निस्तरण किया गया।

देहरादून
देहरादून जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत ऋषिकेश एवं चकराता में आयोजित शिविरों में 30410 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 34 आवेदन प्राप्त हुए तथा 29 का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं 7721 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराया गया।

रुद्रप्रयाग
सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग व विकासखण्ड जखोली में आयोजित शिविरों में 689 प्रतिभागी शामिल हुये। इन शिविरों में 45 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया इसके साथ ही विभिन्न योजनओं के तहत प्रमाण-पत्रों के लिये 149 आवेदन प्राप्त हुये तथा 445 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

उत्तरकाशी
जनपद उत्तरकाशी में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ में आयोजित शिविर में 284 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 18 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया इसके साथ ही विभिन्न योजनओं के तहत प्रमाण-पत्रों के लिये 48 आवेदन प्राप्त हुये तथा 56 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर में आयोजित शिविर में 525 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 07 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

हरिद्वार
जनपद हरिद्वार में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय व विकासखण्ड रूड़की में आयोजित शिविर में 2859 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 67 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 67 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

चमोली
सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद चमोली में पी0जी0 कॉलेज गोपेश्वर, विकासखण्ड थराली, ज्योर्तिमठ तथा राजकीय इण्टर कॉलेज कुजों मैकोट विकासखण्ड दशोली में आयोजित शिविरों में 1025 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 185 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 35 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा 707 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

नैनीताल
जनपद नैनीताल में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत भीमताल, हलद्वानी एवं रामनगर में आयोजित शिविरों में 1009 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 122 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 74 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

पौड़ी गढ़वाल
सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रेक्षागृह पौड़ी, विकासखण्ड पौड़ी, विकासखण्ड सभागार कोट में आयोजित शिविरों में 1627 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 386 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 373 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

Leave A Comment