Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



पंचायत चुनावः चमोली में टॉस और पर्ची से मिली जीत, जानिए खबर

चमोली। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद जीत और हार का फैसला  आने लगा हैं। चमोली में ग्राम प्रधान के पद पर एक अलग चुनावी जंग लड़ी गई. जंग के अंत में 23 साल के युवा ने बाजी मारकर फैसला अपने कब्जे में किया। खास बात है कि जीत का फैसला वोट के बाद टॉस के जरिए हुआ। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिलचस्प नतीजे सामने आने लगे हैं। शुरुआती नतीजों में अभी तक सबसे रोचक नतीजा चमोली जिले के दसोली ब्लॉक के बणद्वारा ग्राम प्रधान पद को लेकर आया। यहां 23 साल के युवा नितिन नेगी ने बाजी मारी। दरअसल प्रधान पद के प्रत्याशी नितिन नेगी और रविंद्र के बीच कड़ी टक्कर रही। आखिरी चरण के वोटों की गिनती तक दोनों उम्मीदवारों को बराबर-बराबर 138-138 वोट मिले। जिसके बाद नतीजा बराबर में आकर रुक गया। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग के अधिनियम के तहत दोनों प्रत्याशियों के बीच निर्वाचन अधिकारी द्वारा टॉस उछालकर फैसला लिया गया, जिसमें 23 साल के नितिन नेगी ने ग्राम प्रधान पद हासिल कर जीत दर्ज की। चमोली की तरह ही रुद्रप्रयाग में भी बेहद ही रोचक तरीके से ग्राम प्रधान पद पर फैसला आया है। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम कांदी गांव के प्रधान पद पर लक्ष्मी देवी और पूनम देवी के बीच कड़ी टक्कर रही। शुरू से ही वोटों की गिनती में दोनों एक दूसरे पछाड़ते हुए आगे बढ़े। रोचक मोड़ तक आया जब आखिरी चरण के वोटों की गिनती में दोनों प्रत्याशियों को बराबार वोट मिले।आइसक्रीम चुनाव चिन्ह प्रत्याशी लक्ष्मी देवी को 168 वोट मिले. जबकि प्रतिद्वंदी पूनम देवी को भी 168 वोट मिले। जिसके बाद मुकाबला बराबरी में आकर रुक गया। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली के तहत पर्ची निकालकर फैसला का निर्णय किया गया। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में पर्ची निकाली गई। जिसके बाद लक्ष्मी देवी चुनाव चिन्ह लक्ष्मी को विजयी घोषित किया गया।

Leave A Comment