Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। जिसने लोगों की परेशानियों में इजाफा कर दिया है। मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की अपील की है। गौर हो कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी जिलों में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में और प्रदेश के शेष जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि राज्य के पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया है। जबकि झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी व घंटा) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों सतर्क रहने की अपील की है।
राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है। बता दें कि उत्तराखंड में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। धूप और बादलों के बीच अचानक बारिश का मौसम बन रहा है। भारी बारिश से प्रदेश में नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जबकि कई संपर्क मार्ग पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने से लगातार बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों को मार्ग खुलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मार्ग खुलने के बाद लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। भारी बारिश के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

 

Leave A Comment